Bigg Boss 18 का हिस्सा बनेंगे Ranvir Shorey नहीं करेंगे बिग बॉस ओटीटी 3 वाली गलती

Bigg Boss 18 Ranvir Shorey Latest Update: बिग बॉस ओटीटी 3 सकेंड रनर अप और बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी बन सकते हैं सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का हिस्सा

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 5 Aug 2024 6:36 AM GMT
Bigg Boss 18 Ranbir Shorey Contestants Name List
X

Bigg Boss 18 Ranbir Shorey (Image- Social Media) 

Bigg Boss 18 Ranvir Shorey Contestants List: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का फिनाले हो चुका है। और बिग बॉस ओटीटी 3 को अपना विनर मिल चुका है। तो वहीं अब बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस ओटीटी से ज्यादा दर्शक बिग बॉस का इंतजार करते हैं। तो वहीं बिग बॉस को देखने वाले भारत में ही नहीं अपितु दुनियाभर में मिल जाएंगे। बिग बॉस का इंतजार कहीं ना कहीं दर्शकों को इसलिए भी रहता है क्योंकि इसको सलमान खान होस्ट करते हैं। तो वहीं अब हर रोज बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट को लेकर ताजा अपडेट सामने आते रहते हैं।

बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेंगे रणवीर शौरी (Bigg Boss 18 Ranvir Shorey)-

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) खत्म हो चुका है। तो वहीं इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 में बॉलीवुड एक्टर Ranvir Shorey ने भी हिस्सा लिया था। जोकि काफी सुर्खियों में रहे हैं। तो वहीं Ranvir Shorey बिग बॉस ओटीटी 3 के सकेंड रनरअप रहे हैं। तो वहीं बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर सना मकबूल रही हैं। कहीं ना कहीं Ranvir Shorey बिग बॉस ओटीटी 3 ना जीत पाने की वजह से खुश नहीं हैं। तो वहीं अब खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस 18 के लिए रणवीर शौरी को अप्रोज किया गया है। अब देखने लायक होगा कि क्या Ranvir Shorey Bigg Boss 18 में जाते हैं। और इस बार वो बिग बॉस जीतकर बाहर निकलते हैं। अभी बस सोशल मीडिया पर Ranvir Shorey के सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने की खबरें आ रही हैं। अभी इसपर मेकर्स और Ranvir Shorey द्वारा किसी प्रकार का अनॉउंसमेंट नहीं किया गया है।

रणवीर शौरी जब बिग बॉस से बाहर निकल रहे थे। तभी उनके एक्सप्रेशन से लग रहा था कि वो बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। जब Ranvir Shorey बाहर निकले और उनसे सना मकबूल (Sana Makbul) के विनर बनने पर पूछा गया तब रणवीर शौरी ने बताया कि वो सना के विनर बनने से खुश नहीं है। उनके अनुसार सना बिग बॉस की वजह से यहाँ तक पहुँची हैं। उनके अनुसार Bigg Boss OTT 3 का विनर उनको या Armaan Malik को होना चाहिए था।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story