×

Bigg Boss 18 Start Date: बिग बॉस 18 इस दिन से होगा शुरू, जानिए क्या होगा इस बार खास

Bigg Boss 18 Start Date: रियलटी शो बिग बॉस 18 का हर किसी को इंतजार है, जानिए कब से शुरू होगा बिग बॉस 18 और क्या होगा इस बार नया शो में.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 2 April 2024 12:33 PM GMT
Bigg Boss 18 Start Date
X

Bigg Boss 18 Start Date

Bigg Boss 18 Start Date: बिग बॉस (Bigg Boss) दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रियलटी शों में से एक है। भारत में भी आपको बिग बॉस देखने वाले लोगों की संख्या बड़ी मात्रा में मिल जाएगी। भारत में बिग बॉस रियलटी शो हर एक भाषा में हर साल दर्शकों को देखने को मिलता है। लेकिन भारत में बिग बॉस की शुरूआत बिग बॉस हिंदी से हुई थी। जिसका पहला सीजन कलर्स टीवी पर प्रसारित किया गया था और अब तक बिग बॉस का कुल 17 सीजन (Bigg Boss 17) आ चुका है। जिसमें सबसे ज्यादा देखे वाले सीजन में बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का नाम शामिल है। जिसको दर्शक आज भी देखना पसंद करते है। तो वहीं अब दर्शकों को बिग बॉस के अगले सीजन यानि बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का बेसब्री से इंतजार है, जानिए कब शुरू होगा बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18 Kab Shuru Hoga)

बिग बॉस 18 कब शुरू होगा (Bigg Boss 18 Start Date In Hindi)-

बिग बॉस जिसके होस्ट सलमान खान (Salman Khan) है वो बिग ब्रदर का हिंदी भाषा में प्रसारित होने वाला रियलटी शो है। बिग बॉस (Bigg Boss 18) हर साल एक नए सीजन के साथ नए कंटेस्टेंट व कहानी में कुछ नया ट्वीस्ट लेकर आता है। जैसा की बिग बॉस का पिछला सीजन जिसमें बिग बॉस खुद ही इस सीजन को खेल रहे थे। ये एक ऐसा शो है, जिसमें हर साल भारत व भारत के बाहर के सेलिब्रेटीज को बुलाया जाता है। खासकर इस रियलटी शो में उन सेलेब्स को ज्यादा बुलाया जाता है, जिनका नाता किसी ना किसी प्रकार के विवादों से रहा हो।

बिग बॉस17 (Bigg Boss 17) की शुरूआत 15 ्अक्टूबर 2023 को हुआ था, जोकि 28 जनवरी 2024 तक चला था। जिसके विजेता मुन्नवर फारूखी रहे थे। बिग बॉस 17 के अंत के साथ ही दर्शकों को बिग बॉस 18 का बेसब्री से इंतजार है। अभी तक तो शो के मेकर्स ने बिग बॉस 18 कब शुरू होगा (Bigg Boss 18 Kab Shuru Hoga) , इसके बारे में किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन खबरों कि माने तो बिग बॉस 18 इस साल यानि 2024 में (Bigg Boss 18 Start Date) अक्टूबर के महीने से कलर्स टीवी पर आने लगेगा।

बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट लिस्ट (Bigg Boss 18 Contestants List)-

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के कंटेस्टेंट को लेकर खबरे आई थी। जिसके अनुसार बिग बॉस 18 की पहली कंटेस्टेंट (Bigg Boss 18 Contestant) डिजिटल क्रिएटर पूजा शर्मा रेखा (Pooja Sharma Rekha) है, जोकि एक ट्रांसजेंडर है। जब पूजा से इस पर सवाल पूछा गया तो पूजा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि- इसके बारे में लोगो पता समय आने पर चल जाएगा। जिसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर ये खबरे वायरल होने लगी है कि बिग बॉस 18 की पहली कंटेस्टेंट पूजा शर्मा रेखा होने वाली है। अब इस खबर में कितनी सच्चाई ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से जुड़े अपडेट जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहे।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story