×

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अविनाश मिश्रा ने टाइम गॉड बनते ही करण वीर मेहरा से लिया बदला

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Time God: बिग बॉस 18 फेम अविनाश मिश्रा के सर पर फाइनली इतनी मेहनत करने के बाद टाइम गॉड का ताज सज ही गया है. टाइम गॉड बनते ही बदले तेवर

Shikha Tiwari
Published on: 11 Dec 2024 9:37 AM IST (Updated on: 11 Dec 2024 9:59 AM IST)
Bigg Boss 18 Time God
X

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Time God 

Bigg Boss 18 Time God: बिग बॉस 18 में कल के एपिसोड में टाइम गॉड बनने के लिए घरवालों के बीच होड़ मची हुई थी। बिग बॉस ने घरवालों को एक नया टॉस्क दिया था। जिसके अनुसार जिन कंटेस्टेंट के पास सबसे ज्यादा करेंसी होगी। वो कंटेस्टेंट टाइम गॉड बनने की रेस में सबसे आगे रहेगा। तो वहीं टॉस्क के अंत में अविनाश मिश्रा, श्रुतिका अर्जुन, चुम दारंग और रजत दलाल के पास सबसे ज्यादा करेंसी बची हुई थी। जिसके बाद टॉस्क को जारी रखा गया था। तो वहीं टाइम गॉड का टाइल इस वीक अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के हाथों लगा है। जिसकी वजह से घर में बवाल मचा हुआ है।

अविनाश मिश्रा बने बिग बॉस 18 के नए टाइम गॉड (Avinash Mishra Become Bigg Boss 18 Time God)-

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में कल टाइम गॉड टॉस्क में कंटेस्टेंट की पूरी कोशिश थी कि इस वीक टाइम गॉड की रेस से वो रजत दलाल को निकाल दे। क्योंकि रजत दलाल तीन बार Bigg Boss 18 के टाइम गॉड बन चुके हैं। तो वहीं अविनाश मिश्रा और करणवीर मेहरा के हाथ एक बार भी टाइम ग़ॉड की कुर्सी नहीं लगी है। लेकिन इस बार पूरा गेम पलट गया है। अविनाश मिश्रा, श्रुतिका अर्जुन, चुम दारंग और रजत दलाल बचे थे। जिसमें पहले राउंड में कशिश कपूर संचालक बनी थी और उन्होंने श्रुतिका अर्जुन को ऑउट कर दिया। जिसके बाद दूसरे राउंड में श्रुतिका अर्जुन बनी जिन्होंने चाहत के पुस करने पर रजत दलाल को बाहर कर दिया। तीसरे राउंड में रजत दलाल संचालक बने जिन्होंने चुम दारंग का बॉउल गिरा दिया। जिसके बाद अंत में अविनाश मिश्रा ने गेम को जीत लिया और वो घर के नए टाइम गॉड बन गए।

Avinash Mishra के टाइम गॉड बनते ही घर का पूरा माहौल बदल गया। जैसा कि सभी को पता है कि इस वीक अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने अपने सबसे करीबी दोस्त विवियन डीसेना को नॉमिनेट कर दिया। जिसकी वजह से करणवीर मेहरा अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना में लड़ाई लगाने की कोशिश कर रहे थे। अविनाश मिश्रा ने गेम को तुरंत पलट दिया। उन्होंने करणवीर मेहरा और चुम दारंग में ही लड़ाई लगवा दी। अब इस पूरे हफ्ते अविनाश मिश्रा के टाइम गॉड बनने की अवधि में Bigg Boss 18 में काफी सारे बवाल देखने को मिल सकते है। बदल जाएगा Bigg Boss 18 का सारा समीकरण इस हफ्ते



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story