Bigg Boss 18 में शुरू हुई नई प्रेम कहानी टीवी के ये फेमस स्टार दिखें इश्क लड़ाते हुए

Bigg Boss 18 Latest Update: बिग बॉस 18 के घर में शुरू हो चुकी है नई लव-स्टोरी इन कंटेस्टेंट के बीच बढ़ने लगी हैं नजदीकियाँ

Shikha Tiwari
Published on: 22 Oct 2024 5:08 AM GMT
Bigg Boss 18 Love Story Start
X

Bigg Boss 18 Love Story Start Update

Bigg Boss 18 Latest Update: बिग बॉस 18 की शुरूआत हो चुकी है। इसके साथ ही दर्शकों को बिग बॉस 18 में लड़ाई-झगड़े हर एक चीज देखने को मिल चुका है, तो वहीं दिन प्रतिदिन बिग बॉस 18 का माहौल गरमाता हुआ भी नजर आ रहा है। लेकिन अभी तक दर्शकों को Bigg Boss 18 के घर में कोई प्रेम कहानी देखने को नहीं मिली थी। लेकिन अब जाकर Bigg Boss 18 में दर्शकों को नई प्रेम कहानी देखने को मिलने वाली है। चलिए जानते हैं कौन से कंटेस्टेंट हैं जिनके बीच प्रेम कहानी की शुरूआत होती हुई नजर आ रही है।

बिग बॉस 18 में शुरू हुई प्रेम कहानी (Bigg Boss 18 Love Story Start)-

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में दर्शकों को लड़ाई-झगड़े के साथ ही साथ अब एक नई प्रेम कहानी भी देखने को मिल सकती है। जैसा कि इस हफ्ते देखा गया है कि Bigg Boss 18 में Avinash Mishra और Karan Veer Mehra के बीच जमकर बहस हुई है। इस बहस में जहाँ अविनाश मिश्रा के अपोजिट सारे घरवालें थे। तो वहीं उनके सपोर्ट में केवल Eisha Singh, Alice Kaushal और Vivian Desna नजर आए थे। तो वहीं ईशा सिंह, एलिश और अविनाश मिश्रा एक अच्छा बांड शेयर करते हैं। ये तीनों हमेशा साथ नजर आते हैं।

तो वहीं अब जाकर बिग बॉस में मौजूद कंटेस्टेंट ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के रिश्ते को एक अलग ही नाम देते हुए नजर आ रहे हैं। कल के एपिसोड में आरफिन खान रजत दलाल से बात करते हुए नजर आते हैं कि ये दोनों हमेशा अविनाश से ही बात करती हैं। तो वहीं अरफिन खान कहते हैं कि इन दोनों लड़कियों में से एक लड़की अविनाश को पसंद करती है। अरफिन ईशा सिंह का नाम लेते हैं।

बिग बॉस भी लगातार ईशा सिंह और अविनाश के बीच की बांडिंग दिखाते हुए नजर आते है। जहाँ चाहत अविनाश से बात करती हैं, तो ईशा और एलिश कहती हैं कि अविनाश दूसरी लड़कियों से अच्छे से बात करता है, हमशे नहीं, इसके अलावा ईशा द्वारा पनीर और चिकन वापस मांगने पर अविनाश उनसे गुस्सा हो जाते हैं। जिसपर ईशा इमोशनल हो जाती है। बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट भले ही इन दोनों के दोस्ती के रिश्ते को एक अलग नाम दे लेकिन अभी ये दोनों इस रिश्ते को दोस्ती ही बोलते हैं। आगे जाकर इन दोनों की दोस्ती एक अलग रिश्ते में बदलेगी या नहीं ये तो Bigg Boss 18 के आने वाले एपिसोड में ही बता चलेगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story