×

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: सलमान खान इस वीकेंट के वॉर पर कंटेस्टेंट के रिश्तों पर उठाएंगे सवाल

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Update: वीकेंट के वॉर पर इस हफ्ते दर्शकों को क्या-क्या नया देखने को मिलने वाला है, चलिए जानते हैं।

Shikha Tiwari
Published on: 30 Nov 2024 12:15 PM IST
Salman Khan Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar
X

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Update 

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 में हर वीकेंट के वॉर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। जिसके पीछे की वजह है वीकेंट के वॉर पर सलमान खान (Salman Khan) द्वारा घर में मौजूद कंटेस्टेंट को पूरे हफ्ते में जोभि हुआ है। उसपर घरवालों की क्लास लगाना और घर में मौजूद सदस्यों को सलाह देना होता है। चलिए जानते हैं बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में इस बार दर्शकों को क्या-क्या नया देखने को मिलने वाला है।

बिग बॉस 18 वीकेंट के वॉर पर आया अपडेट ( Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Update)-

इस हफ्ते बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में सलमान खान (Salman Khan) घर में मौजूद कंटेस्टेंट से मुलाकात करेंगे और घर में बने हुए रिश्तों पर सवाल उठाते हुए नजर आएंगे। जिसमें ईशा सिंह, विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा का रिश्ता होगा। तो वहीं शिल्पा शिरोड़कर, करणवीर के रिश्ते पर भी सवाल उठाते हुए नजर आएंगे। तो वहीं वीकेंट के वॉर पर इस पर भी बात की जाएगी कि कौन है इस बार बिग बॉस 18 का साइड किक सबसे ज्यादा घरवालों ने दिग्विजय सिंह राठी को वोट दिया है। तो वहीं घर का जोकर कौन है इसके लिए सबसे ज्यादा वोट करणवीर मेहरा को मिला है।

इसके साथ ही Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar पर रोस्टिंग टॉस्क का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें ईशा सिंह और दिग्विजय सिंह राठी के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा विवियन डीसेना और चाहत पांडे के बीच रोस्टिंग का मुकाबला होगा। इसके अलावा तीसरे कंटेस्टेंट करण वीर मेहरा और रजत दलाल के बीच भी मुकाबला देखा गया है।

इसके अलावा इस हफ्ते घर में हँसी के ठहाके भी लगने वाले हैं। क्योंकि कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी घर में आएंगे और कंटेस्टेंट को गेम खिलाएंगे। इसके अलावा करण वीर मेहरा फैंस के सवालों का जवाब देते हुए भी नजर आने वाले हैं।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story