×

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar पर पहुँची Vivian Dsena की पत्नी, इस कंटेस्टेंट पर जमकर भड़की

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Wife: बिग बॉस 18 इस वीकेंट के वॉर पर विवियन डीसेना की पत्नी पहुँची घर में क्या होगा विवियन के गेम में बदलाव

Shikha Tiwari
Published on: 13 Dec 2024 3:02 PM IST
Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Update
X

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Vivian Dsena Wife Nouran Aly

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 में ये पूरा हफ्ता विवियन डीसेना के लिए काफी मुश्किलों से भरा हुआ रहा है। जिसके पीछे की वजह बनी थी विवियन डीसेना और उनके सबसे करीबी दोस्त अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह द्वारा नॉमिनेशन टॉस्क के दौरान उनको मिलने वाला धोखा, ये पहली बार नहीं हुआ है जब Vivian Dsena को उनके दोस्त ने धोखा दिया है। इससे पहले Karan Veer Mehra भी विवियन डीसेना को लेकर कई सारी ऐसी बातें बोल चुके हैं। जिससे उनको ठेस पहुँची है जबकि करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना काफी पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। इसका असर कहीं ना कहीं विवियन डीसेना की फैमिली पर भी पड़ा है अब Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar पर उनकी पत्नी उनके गेम को बूस्ट करती हुई नजर आ सकती हैं।

बिग बॉस 18 वीकेंट के वॉर पर पहुंची विवियन डीसेना की पत्नी (Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Vivian Dsena Wife Nouran Aly)-

पिछले हफ्ते बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) वीकेंट के वॉर को फराह अली खान ने होस्ट किया था। जिसकी वजह से बिग बॉस 18 की टीआरपी भी काफी ज्यादा प्रभावित हुई थी। तो वहीं इस हफ्ते Bigg Boss 18 को उसके पुराने होस्ट Salman Khan होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही पिछले हफ्ते जहाँ फराह खान ने करणवीर मेहरा की तारीफ की थी और बताया था कि ये उनका शो है। जिसकी वजह से विवियन डीसेना के फैंस काफी ज्यादा नाराज भी हुए थे। क्योंकि विवियन डीसेना Bigg Boss 18 के ऐसे प्लेयर हैं, जिनकी Bigg Boss 18 में जाने से पहले ही काफी ज्यादा फैन फॉलोईंग रही है।

इसके अलावा बिग बॉस पर लगातार विवियन डीसेना के गेम को प्रभावित करने और करणवीर मेहरा को सपोर्ट करने का आरोप लग रहा था। अब इन आरोपो से बचने के लिए और Bigg Boss 18 में लगातार विवियन डीसेना के साउथ उनके करीबियों द्वारा दिए हुए धोखों की वजह से घर के बाहर विवियन का पक्ष रखने वाली उनकी पत्नी Nouran Aly बिग बॉस 18 के घर में जाएंगी। और वो घर में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के गेम को फिर से बेहतर करने की कोशिश करेंगी। और उनको उनके दोस्तों का असली चेहरा दिखाएंगी। तो वहीं घर के बाहर विवियन डीसेना की पत्नी Nouran Aly लगातार करणवीर मेहरा और उन कंटेस्टेंट पर भड़कती हुई नजर आई हैं जो उनके के बारे में बोलते थे। अब Bigg Boss 18 में जाने के बाद Nouran Aly किन कंटेस्टें की क्लास लगाती हैं वो देखने लायक होगा।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story