Bigg Boss 17: बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने खानजादी को किया शादी के लिए प्रपोज

Bigg Boss 17: टेलिविजन का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला रियलिटी शो बिग बॉस लगातार चर्चा में है।

Shivani Tiwari
Published on: 16 Dec 2023 3:09 PM GMT
Khanzaadi
X

Khanzaadi (Photo- Social Media)

Bigg Boss 17: टेलिविजन का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला रियलिटी शो बिग बॉस लगातार चर्चा में है। जब से यह शो शुरू हुआ है, तभी से दर्शक इस शो के साथ दिल से जुड़ चुके हैं। यह एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसे आम जनता के साथ ही इंडस्ट्री के कई सितारे भी फॉलो करते हैं, यहीं नहीं! शो के कंटेस्टेंट्स के ऊपर अपनी राय भी देते हैं। इसी बीच बिग बॉस के एक एक्स कंटेस्टेंट ने ट्विटर पर कुछ ऐसा ट्वीट किया है, जो कि वायरल हो गया है। आइए आपको भी दिखाते हैं।

राजीव अदातिया ने खानजादी को किया प्रपोज

मॉडल राजीव अदातिया बिग बॉस के हर सीजन को फॉलो करते हैं। दिलचस्प बात तो यह भी है कि राजीव बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुके हैं। राजीव बिग बॉस के हर एपिसोड पर आए दिन अपना ओपिनियन देते रहते हैं, वहीं अब उन्होंने एक कंटेस्टेंट को सीधे शादी के लिए प्रपोज कर दिया है। जी हां! राजीव ने जिसे शादी के लिए प्रपोज किया है, वह कोई और नहीं बल्कि फिरोजा खान यानी कि खानजादी हैं।


खानजादी के लिए राजीव ने कहीं ये बात

राजीव अदातिया ने खानजादी को सपोर्ट करते हुए और उन्हें प्रपोज करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "खानजादी स्क्रीन पर बहुत ही सुंदर नजर आती हैं। मैं उन्हें पहले से जानता हूं जब वो घर के बाहर थीं। आप लोगों को शायद लगता है कि वो स्क्रीन पर ही गॉर्जियस लगती है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से वो और भी ज्यादा खूबसूरत है। वो गॉर्जियस हैं। मैं तुमसे पक्का शादी करूंगा खानजादी। जोक्स एसाइड! तुम घर के बाहर भी रॉक करोगी।"

घर से बेघर होंगी खानजादी

जब से बिग बॉस शुरू हुआ है, तभी से खानजादी सुर्खियां बटोर रहीं हैं। कभी अभिषेक के करीब आकर तो कभी घरवालों से पंगा लेकर खानजादी एक मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में उभरीं हैं, लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक खानजादी का सफर इस हफ्ते खत्म होने वाला है। जी हां! खबरें आईं हैं कि खानजादी बिग बॉस के घर से बेघर हो चुकीं हैं। बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अभिषेक, खानजादी, नील भट्ट और विक्की जैन नॉमिनेटेड थे, और इन सबमें खानजादी का सफर अब यही खत्म हो जाएगा।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story