×

Bigg Boss का हिस्सा बनना इस सिंगर को पड़ा था भारी, सालों बाद किया खुलासा

Bigg Boss Fame Neha Bhasin: नेहा भसीन ने अपने द्वारा हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि किस तरह बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद नेहा भसीन का करियर बर्बाद हो गया।

Shivani Tiwari
Published on: 9 Nov 2023 7:00 AM GMT (Updated on: 9 Nov 2023 7:00 AM GMT)
Bigg Boss Fame Neha Bhasin
X

Bigg Boss Fame Neha Bhasin (Photo- Social Media)

Bigg Boss Fame Neha Bhasin: 'बिग बॉस' का नया सीजन शुरू हो चुका है और दर्शकों के बीच जबरदस्त छाया हुआ है। वैसे तो आपने अबतक यही सुना होगा कि "बिग बॉस" जैसे रियलिटी शो का हिस्सा बनने के बाद लोगों के करियर ने तेजी से उड़ान भरी, लेकिन बिग बॉस का हिस्सा रह चुकीं एक कंटेस्टेंट के साथ बिल्कुल उल्टा हुआ, जी हां! उन्होंने बताया कि बिग बॉस का हिस्सा बनने की वजह से उन्हें सफलता नहीं, बल्कि उनका करियर बर्बाद हो गया। आइए आपको बताते हैं कि वो कौन अभिनेत्री हैं, जिन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

बिग बॉस की वजह से बर्बाद हुआ नेहा भसीन का करियर

बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन को भला कौन नहीं जानता होगा, अपनी मखमली आवाज से वह लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकीं हैं। नेहा भसीन ने अपने द्वारा हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि किस तरह बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद नेहा भसीन का करियर बर्बाद हो गया।


नेहा भसीन ने बताया कि, "बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद मेरा साल बहुत से मुश्किल भरा रहा। लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है।" नेहा भसीन ने आगे ट्रोलिंग पर बात करते हुए यह भी कहा कि कई बार लोग फालतू चीजों के लिए ट्रोल करते हैं , तो इससे बहुत दुख होता है।"


बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं थीं नेहा भसीन

नेहा भसीन "बिग बॉस ओटीटी" के पहले सीजन का हिस्सा बनीं थीं। सिर्फ "बिग बॉस ओटीटी" ही नहीं बल्कि इसके बाद वह "बिग बॉस 15" में भी नजर आईं थीं। "बिग बॉस 15" में नेहा भसीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, वहीं प्रतीक सहजपाल संग उनका रिश्ता भी लाइमलाइट में बना रहा, वहीं अब नेहा भसीन के इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है।


बोल्ड अंदाज को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं नेहा भसीन

नेहा भसीन अपनी गायिकी के लिए तो जानी ही जाती हैं, साथ ही वह अपने बोल्ड लुक की वजह से भी आए दिन सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती हैं। नेहा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं, कभी बिकिनी में तस्वीरें शेयर कर तो कभी बोल्ड आउटफिट में अपनी मदहोश करने वाली अदाएं दिखा वह फैंस के होश उड़ा देती हैं।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story