×

Bigg Boss Couples: ये मैरिड कपल बने बिग बॉस का हिस्सा, किसी का रिश्ता हुआ मजबूत तो किसी ने लिया तलाक

Bigg Boss Couples: रियलिटी शो की चर्चा होती है तो सबसे पहले लोगों को बिग बॉस की याद आती है। बिग बॉस के घर में कई सारे सितारे शामिल होते हैं। चलिए आज हम आपको उन कपल्स के बारे में बताते हैं जो बिग बॉस के घर में खूब फेमस हुए।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 26 Nov 2023 3:45 AM GMT (Updated on: 26 Dec 2023 9:40 AM GMT)
bigg boss married couple journey in bb house
X

bigg boss married couple journey in bb house

Big Boss: रियलिटी शो की चर्चा होती है तो सबसे पहले लोगों को बिग बॉस की याद आती है। बिग बॉस के घर में कई सारे सितारे शामिल होते हैं। चलिए आज हम आपको उन कपल्स के बारे में बताते हैं जो बिग बॉस के घर में खूब फेमस हुए। बिग बॉस एक ऐसा कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो है जो सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता हुआ आ रहा है। इस शो में अब तक कई सितारे आ चुके हैं, जिन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की है। इस शो में ऐसे कई कपल भी शामिल हुए हैं जिनके बॉन्ड ने खूब चर्चा बटोरी है। चलिए आज आपको इन्हीं सितारों के बारे में बताते हैं जिनका रिश्ता शो में रहने के दौरान या तो मजबूत हो गया है या बाहर आकर यह अलग हो गए हैं।

सारा खान अली मर्चेंट

बिग बॉस सीजन 4 में सारा खान और अली मर्चेंट शामिल हुए थे। शो में शामिल होने से पहले यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शो में शामिल होने के बाद अली ने सारा को प्रपोज किया और दोनों ने नेशनल टेलीविजन पर शो के अंदर ही शादी की थी और उनके माता-पिता को भी यहां पर बुलाया गया था। एक दूसरे को डेट करने के बाद नेशनल टेलीविजन पर शादी के बंधन में बांधने वाला यह कपल सिर्फ दो महीने के अंदर ही अलग हो गया था। यह भी बोला जाता है कि इन दोनों की शादी सिर्फ टीआरपी के लिए की गई थी। हालांकि, अब तक इन्होंने इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दिया।

मोनालिसा और विक्रांत

बिग बॉस सीजन 10 में भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस मोनालिसा शामिल हुई थी। मोनालिसा नेशनल टेलीविजन पर शादी करने वाली दूसरी एक्ट्रेस थी। उन्होंने भोजपुरी के फेमस स्टार विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी रचाई थी। हालांकि, यह दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद शो में इनकी शादी की गई थी जिसमें परिवार भी शामिल हुआ था। यह दोनों आज भी साथ है और इन्हें अक्सर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए देखा जाता है।

अभिनव और रूबीना

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला बिग बॉस 14 में शामिल हुए थे। इन दोनों की जोड़ी वैसे तो काफी प्यारी है लेकिन शो में आने से पहले उनकी मैरिड लाइफ कुछ ठीक नहीं चल रही थी। इन दोनों ने खुद बताया था कि उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था और यह अलग-अलग होने का फैसला ले रहे थे लेकिन इन्होंने अपने रिश्ते को समय देने के बारे में सोच और बिग बॉस के घर में आए। हालांकि घर में आने के बाद उनके बीच चीज ठीक होने लगी और यह पॉपुलर कपल बन गए। यह दोनों हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं और जल्दी नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story