×

Bigg Boss के मेकर्स पर भड़के अभिषेक मल्हान, जानिए! क्या है इसकी वजह

Bigg Boss 17: आयशा खान की एंट्री की खबर सुन "बिग बॉस ओटीटी 2" के रनरअप अभिषेक मल्हान ने बिग बॉस के मेकर्स पर भड़ास निकाली है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

Shivani Tiwari
Published on: 16 Dec 2023 12:16 PM GMT
Abhishek Malhan On Bigg Boss 17
X

Abhishek Malhan On Bigg Boss 17 (Photo- Social Media)

Abhishek Malhan On Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 इन दिनों बेहद ही रोचक मोड़ पर है। जहां एक तरफ खानजादी का सफर अब खत्म होने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बिग बॉस के घर में अब एक और वाइल्ड कार्ड की एंट्री होने जा रही है। जी हां! सोशल मीडिया सेंसेशन आयशा खान बिग बॉस के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले रहीं हैं। आयशा खान की एंट्री मुनव्वर फारूकी के लिए घातक होने वाली है, क्योंकि आयशा खान के मुताबिक मुनव्वर संग वह रिलेशनशिप में थीं। वहीं अब आयशा खान की एंट्री की खबर सुन "बिग बॉस ओटीटी 2" के रनरअप अभिषेक मल्हान ने बिग बॉस के मेकर्स पर भड़ास निकाली है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

अभिषेक मल्हान ने बिग बॉस मेकर्स पर निकाली भड़ास

बिग बॉस ओटीटी 2 के फर्स्ट रनरअप रहे अभिषेक मल्हान किसी ना किसी कारणवश सुर्खियों में बनें रहते हैं। अब वह अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आ चुकें हैं। दरअसल अभिषेक मल्हान ने अपना लेटेस्ट पोस्ट बिग बॉस के मेकर्स पर भड़ास निकालते हुए किया है। अभिषेक बिग बॉस के मेकर्स पर इसलिए भड़के हुए हैं, क्योंकि अब घर में मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान की एंट्री होने जा रही है। आयशा खान की एंट्री का प्रोमो सामने आया है, जिसमें वह मुनव्वर फारूकी की पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे कर रहीं हैं।


बिग बॉस का प्रोमो देख अभिषेक से रहा नहीं गया और उन्होंने मुनव्वर को सपोर्ट करते हुए बिग बॉस के मेकर्स को ही दो बात सुना दी। अभिषेक मल्हान ने मुनव्वर को सपोर्ट करते हुए लिखा, "किसी को नीचा दिखाने के लिए आप जो सबसे बुरा काम कर सकते हैं वह है उनके निजी जीवन को निशाना बनाना। निर्माताओं के अनुसार यह मनोरंजन है। सबसे बुरा वे कर सकते थे। शो में आपको बस अपने पार्टनर/एक्स-पार्टनर को बेनकाब करना है और उनकी पोल खोलनी करनी है।"

आयशा खान ने मुनव्वर को कहा फेक

बिग बॉस के मेकर्स ने आयशा खान की एंट्री वाला प्रोमो जारी कर दिया है। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि वह मुनव्वर के बारे में कई शॉकिंग खुलासे कर रहीं हैं। आयशा खान कह रहीं हैं, "मुनव्वर फारूकी के साथ मेरा इतिहास रहा है, वह खुद को जैसा दिखाते हैं, वैसे कहीं से भी नहीं हैं। शो में आप कह रहें हैं कि आप कमिटेड हैं, शो में जाने से पहले आप मुझे आई लव यू कह रहे थे।" आयशा के इस खुलासे के बाद दर्शक शॉक्ड रह गए हैं। अब देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है कि घर में जाने के बाद आयशा मुनव्वर के बारे में और कौन सी पोल खोलती हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story