Manisha Rani Boyfriend: कौन है मनीषा रानी का बॉयफ्रेंड, जिसके साथ करेंगी शादी

Manisha Rani Boyfriend Name: बिग बॉस ओटीटी 2 फेम एक्ट्रेस मनीषा रानी ने बताया कि वो कब करेंगी शादी, पढ़े पूरी खबर

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 5 Aug 2024 12:37 PM GMT
Manisha Rani Boyfriend
X

Manisha Rani Boyfriend (Image- Social Media)

Manisha Rani Boyfriend Name: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) फेम मनीषा रानी (Manisha Rani) ने बिग बॉस के बाद झलक दिखला जा रियलटी शो में भी भाग लिया था। बिग बॉस से निकलने के बाद Manisha Rani की किस्मत चमक गई। उनको कई सारे प्रोजेक्ट में देखा गया। तो वहीं मनीषा रानी की फैन फॉलोईंग भी बाहर जबरदस्त देखने को मिली है। Manisha Rani के फैंस को हमेशा से इंतजार रहता है कि मनीषा रानी कब शादी करेंगी। जिसको लेकर हालहि में मनीषा रानी ने इस सवाल का जवाब दिया है। तो वहीं उन्होंने बताया कि उनके सपनों का राजकुमार कैसा होगा।

मनीषा रानी कब करेंगी शादी (Manisha Rani Marriage)-

मनीषा रानी अब एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। बिहार की मनीषा को अब किसी के पहचान की जरूरत नहीं है। मनीषा रानी अक्सर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में छाई रहती हैं। Manisha Rani के पास अब किसी भी चीज की कमी नहीं है। उनके पास एक बेहतरीन करियर हैं। तो वहीं मनीषा रानी लग्जरी लाइफ जीती हैं। लेकिन इन सब चीजों के बीच में अक्सर Manisha Rani की पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस और मीडिया द्वारा सवाल पूछा जाता है कि मनीषा रानी शादी कब करेंगी।

हालहि में मनीषा रानी एक ठगेश के पॉडकास्ट शो में गई थी। जहाँ पर ठगेश ने उनसे पूछा कि वो शादी कर करेंगी। जिसका जवाब Manisha Rani ने देते हुए बताया कि- मनीषा ने बताया कि हमको प्यार और शादी में बहुत दिलचस्पी है। हमें लगता है कि एक बार जिंदगी मिली है, तो प्यार करना ही करना है। अगर प्यार नहीं किए, तो क्यों ही दुनिया में आए, अभी तक हमको वैसा लड़का मिला नहीं, जो हमेशा शिद्दत से प्यार करे।

जबतक हमें वो नहीं मिलेगा, चाहें हम 50 साल के हो जाए, पसंद का लड़का मिलेगा तभी करेंगे। जिसका मतलब हुआ कि यदि मनीषा रानी के सपनों का राजकुमार जबतक नहीं मिलेगा। तब तक वो शादी के बंधन में नहीं बंधेंगी।

मनीषा रानी का बॉयफ्रेंड कौन है (Who is Manisha Rani Boyfriend)-

बिग बॉस ओटीटी 2 में जब मनीषा रानी थी। तब उनका नाम अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के साथ जुड़ा था। लेकिन बिग बॉस से बाहर आने के बाद दोनों ने अपने रिश्तों को दोस्ती का नाम दिया। और बताया कि उनके बीच ऐसा कुछ भी नहीं है, जैसा लोग सोच रहे हैं। तो वहीं कुछ समय पहले Manisha Rani का नाम नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के साथ जुड़ा था। लेकिन कभी भी मनीषा रानी ने अपने और टोनी के रिश्तें के बारे में खुलकर बात नहीं की, जबभी मनीषा रानी से उनके बॉयफ्रेंड के बारे में पूछा गया उन्होंने हमेशा यहीं बोला कि उनको अभी कोई मिला नहीं है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story