Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik ने बाहर आते ही अपने ऊपर लगे रेप केस पर दिया बयान

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Rape Case: बिग बॉस से बाहर आते ही अरमान मलिक ने अपने ऊपर लगे रेप केस को लेकर चुप्पी तो

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 1 Aug 2024 12:44 PM GMT
Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik
X

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik ( Image- Social Media) 

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के फिनाले से पहले ही अरमान मलिक (Armaan Malik) शो से बाहर आ चुके हैं। शो से बाहर आते ही अरमान मलिक से बाहर चल रहे कंट्रोवर्सी पर सवाल पूछे गए। जिनके जवाब अरमान मलिक (Armaan Malik) ने बड़ी बेबाकी के साथ दिया। अरमान मलिक से पहले विशाल पांडे को थप्पड़ मारने वाले कांड के बारे में पूछा गया। उसके बाद उनसे बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के विनर के बारे में पूछा गया। अंत में अरमान मलिक को लेकर बाहर सबसे ज्यादा जिस चीज की कंट्रोवर्सी हो रही थी। वो था उनके ऊपर लगा रेप केस जिसकी एफआई कॉपी भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। अब जाकर अरमान मलिक (Armaan Malik Bigg Boss) ने इसपर सफाई दी है।

बिग बॉस ओटीटी 3 रेप केस पर क्या कहा अरमान मलिक ने (Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Rape Case)-

Bigg Boss OTT 3 से निकलने के बाद जब Armaan Malik पर मीडिया ने सवालों की बौछार कर दी, जब Armaan Malik से रेप केस के बारे में पूछा गया, तब अरमान मलिक ने बताया कि मुझे न्यायालय पर भरोसा है। यह मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है। इस पर मैं अभई कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूँ। कोर्ट का फैसला आते ही लोगों को पता चल जाएगा कि क्या होगा, क्या हुआ और क्या चल रहा है।

अरमान मलिक ने बताया कौन होगा बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर (Bigg Boss OTT 3 Winner)-

जब अरमान मलिक से पूछा गया कि उनके अनुसार इस बार Bigg Boss OTT 3 का विनर कौन होगा। तो उन्होंने Ranveer Shoury का नाम लिया क्योंकि शो में ही अरमान मलिक ने कहा था कि यदि वो शो जीतेंगे तो प्राइज मनी रणवीर शौरी को दे देंगे। जिसकी वजह से कही ना कहीं अरमान मलिक को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है क्योंकि शो में अरमान मलिक की दूसरी पत्नी Kratika Malik के होते हुए उन्होंने रणवीर को विनर बताया

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story