×

Bigg Boss OTT 3 Contestants : बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनेंगी श्रीदेवी की बेटी

Bigg Boss OTT 3 Contestants Name: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, इसके साथ ही साथ हर रोज बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं।

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 9 Jun 2024 6:28 AM GMT
Bigg Boss OTT 3 Contestants Update
X

Bigg Boss OTT 3 Contestants Name

Bigg Boss OTT 3 Contestants: बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन यानि Bigg Boss OTT 3 की शुरूआत होने वाली हैं। जिसका प्रोमों भी सामने आ चुका है। तो वहीं इस बार Bigg Boss OTT 3 को नया होस्ट मिला है। इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 के होस्ट सलमान खान नहीं बल्कि उनकी जगह बॉलीवुड के मजनू भाई यानि अनिल कपूर करेंगे। जैसे-जैसे बिग बॉस ओटीटी 3 की रिलीज डेट पास आती जा रही है। वैसे-वैसे बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट के नाम सामने आते जा रहे हैं। हालहि में आई रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा श्री देवी की बेटी बन सकती हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं। चलिए जानते हैं बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट से लेकर इसके बारे में अन्य जानकारी

बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट अपडेट (Bigg Boss OTT 3 Contestants Update In Hindi)-


बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर ताजा अपडेट समाने आए हैं। खबरों की मानें तो इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे भी शामिल होने जा रहे हैं। कुछ समय पहले सनी देओल व बॉबी देओल की बहन को लेकर खबरें आई थी कि सनी देओल और बॉबी देओल की बहन Bigg Boss OTT 3 का हिस्सा बनेंगी। तो वहीं अब खबरें आ रही हैं कि श्री देवी की बेटी बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनेंगी। यदि आप सोच रहे हैं कि श्री देवी की बेटी Janhvi Kapoor या Khushi Kapoor बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनेंगी। तो आप गलत सोच रहे हैं। हम आपको बता दे कि Bigg Boss OTT 3 का हिस्सा श्रीदेवी की सौतेली बेटी यानी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर बनेंगी। लेकिन अभी सिर्फ ये खबरें सोशल मीडिया पर आ रही हैं। इस खबरों पर कलर्स द्वारा या अंशुला कपूर द्वारा किसी प्रकार की मुहर नहीं लगाई गई है।

बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट नेम (Bigg Boss OTT 3 Contestants Name In HIndi)

खबरों कि मानें तो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3 Contestants List) में कथित तौर पर पूर्व टेम्पटेशन आइलैंड कपल निखिल और चेष्टा, रैपर आरसीआर और अभिनेत्री दलजीत कौर शामिल है। इसके अलावा इंस्टाग्राम इंफ्यूएंसर अरमान मलिक, तनुश्री दत्ता, अहाना देओल, त्रिशाला दत्त, भव्य गांधी सहित कई अन्य लोगों से बातचीत चल रही है।

बिग बॉस ओटीटी 3 कब आएगा (Bigg Boss OTT 3 Start Date)-


बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रोमो (Bigg Boss OTT 3 Promo) से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया है । प्रोमो में अनिल कपूर बारिश का एक सीक्वेंस शूट करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रीमियर, 21 जून 2024 (Bigg Boss OTT 3 Kab Aayega)को होगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story