Bigg Boss OTT 3 Finale Date: बिग बॉस ओटीटी 3 एक हफ्ते बढ़ा आगे, अब इस दिन होगा फिनाले

Bigg Boss OTT 3 Finale Kab Hai: बिग बॉस ओटीटी 3 का शो बड़ा एक हफ्ते आगे अब फिनाले होगा इस दिन, पढ़े पूरी खबर

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 16 July 2024 10:00 AM GMT
Bigg Boss OTT 3 Finale Date And Time
X

Bigg Boss OTT 3 Finale Date 

Bigg Boss OTT 3 Finale Date: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के शुरूआत में जहाँ दर्शकों को शो बोरिंग लग रहा था। वहीं अब शो देखने में दर्शकों को मजा आने लगा है।क्योंकि हर रोज Bigg Boss OTT 3 में कोई ना कोई नया बवाल देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले अरमान मलिक और विशाल पांडे के थप्पड़ कांड ने सुर्खियाँ बटोरी तो वहीं घर में इस समय वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आए हुए अदनान शेख जिनको पहले हफ्ते ही सजा मिल गई रूल तोड़ने पर और शो से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए एलिमिनेट कर दिया गया है। इसके अलावा शो में इस समय Nazey और Sana Sultan के बीच शुरू हो रही प्रेम कहानी भी इस समय सुर्खियों का हिस्सा बनी है। इसके अलावा अब जाकर Bigg Boss OTT 3 के फिनाले डेट को लेकर खुलासा कर दिया गया है। चलिए जानते हैं कब है बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3 Finale Kab Hai) का फिनाले

बिग बॉस ओटीटी 3 फिनाले कब है (Bigg Boss OTT 3 Finale Date And Time In Hindi)-

बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर हर रोज कोई ना कोई नया अपडेट आता रहता है। जब शो की शुरूआत हुई थी, तब जिस तरह से शो के कंटेस्टेंट कंटेंट दे रहे थे। उसको देखते हुए यही लग रहा था। कि इस बार जल्द ही Bigg Boss OTT 3 बंद हो जाएगा। लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता गया। दर्शकों को शो देखने में मजा आने लगा। जैसा की सभी को पता है कि बिग बॉस ओटीटी 24 घंटे जियो सिनेमा पर दर्शक लाइव वॉच कर सकते हैं। तो वहीं शो को इस बार अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा Bigg Boss OTT 3 में कई सारे नियम बदल दिए गए हैं।

इसके साथ ही अब Bigg Boss OTT 3 को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। खबरों कि मानें तो Bigg Boss OTT 3 एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। जिसकी वजह से अब फिनाले की डेट आगे बढ़ गई है। बता दे कि इस बार Bigg Boss OTT 3 का फिनाले 4 अगस्त 2024 (Bigg Boss OTT 3 Finale Date) को होगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story