Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक ने अदनान शेख और उनके दोस्तों को लेकर किया बड़ा खुलासा

Bigg Boss OTT 3 Live: बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक ने अदनान शेख और उनकी टीम को लेकर किया ऐसा खुलासा, जिसे सुनकर हर कोई हुआ हैरान

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 16 July 2024 10:40 AM GMT
Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Adnan Sheikh
X

Bigg Boss OTT 3 Latest Episode (Image- Social Media)

Bigg Boss OTT 3 Latest Episode: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में अदनान शेख ने जिस तरह से वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। हर किसी को लगा था। कि ये घर में जाकर कुछ तो धमाल मचाने वाले हैं। लेकिन अदनान शेख (Adnan Sheikh) घर में जाते ही फुस होते हुए नजर आ रहे हैं। जहाँ उन्होंने घर में जाने से पहले Luv Katairya से पंगा ले लिया। जिसके बाद Elvish Yadav ने भी उनको लेकर बयान जारी किया। तो वहीं इसके अलावा Bigg Boss के घर का नियम तोड़ दिया। जिसकी वजह से बिग बॉस ने सारे नॉमिनेशन कैंसिल करके Adnan Sheikh को नॉमिनेट कर दिया। अब जाकर अदनान शेख को लेकर अरमान मलिक (Armaan Malik) ने खुलासा किया है। जिसके बारे में लाइव फीड में देखा गया है, चलिए जानते हैं क्या कहा अरमान मलिक ने अदनान शेख के बारे में

बिग बॉस ओटीटी 3 अरमान ने अदनान और उनकी टीम के खोले राज (Bigg Boss OTT 3 New Episode Live Update)-

जैसा की सभी को पता है कि Bigg Boss OTT 3 पूरे दिन व रात जियो सिनेमा पर लाइव चलता रहता है। जिसकी वजह से पूरे दिन Bigg Boss OTT 3 में जो-जो एक्टिविटी होती है। या फिर कंटेस्टेंट एक-दूसरे के बारे में जो कुछ भी बात करते हैं। वो सारी खबरें लाइव फीड से पता चल जाती हैं। इसी तरह Bigg Boss OTT 3 में अरमान मलिक (Armaan Malik) जो अक्सर अपने किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। उन्होंने आज वाइल्ड कार्ड एंट्री में आए कंटेस्टेंट अदनान शेख को लेकर खुलासा किया।

अरमान मलिक (Armaan Malik) ने अदनान शेख (Adnan Sheikh) और उनकी टीम के ड्रग्स में लिप्त होने का दावा किया है। अरमान मलिक ने बताया कि वह अदनान और उनकी टीम के बारे में कुछ काले राज जानते है यहाँ तक की उन्होंने उन पर नशीनली दवाओं के सेवन का भी आरोप लगाया। हालांकि उन्होंने कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा, लेकिन उन्होंने अपनी नाक की ओर उंगलियां रखकर नशीली दवाओं के सेवन का संकेत दिया और दीपक चौरसिया समझ गए कि अरमान क्या कहना चाह रहे थे। अरमान ने कहा इनका एक टीम मेबर था, बहुत साल पहले अपने यहां जॉब किया था। उसने भाई इनके सारे राज खोले थे। क्या करते हैं क्या नहीं (नाक की तरफ इशारा करते हुए) इनकी सारी टीम मतलब बहुत चीज है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story