Bigg Boss Ott 3 Live: लव कटारिया हुए एलिमिनेट, यूजर्स ने कहा मिल गया कर्मो का फल

Bigg Boss Ott 3 Luv Kataria Eliminated: बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर ताजा अपडेट सामने आए हैं, खबरों के अनुसार लव कटारिया को कंटेस्टेंंट दिखाया बाहर का रास्ता

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 8 July 2024 1:01 PM GMT
Bigg Boss Ott 3 Luv Kataria Eliminated
X

Bigg Boss Ott 3 Live Update

Bigg Boss Ott 3 Live: बिग बॉस ओटीटी 3 में इस समय हर रोज कोई ना कोई धमाका हो ही रहा है। जहाँ शो की शुरूआत में 16 कंटेस्टेंट ने घर में कदम रखा था। अब 16 में से 12 कंटेस्टेंट ही रह चुके हैं। तो वहीं Bigg Boss Ott 3 की शुरूआत में शो दर्शकों को काफी ज्यादा बोरिंग लग रहा था। लेकिन अब जाकर जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है कोई ना कोई धमाका हो रहा हैं। जहाँ इस हफ्ते Bigg Boss Ott 3 पूरे समय विशाल पांडे और अरमान मलिक के थप्पड़ कांड की वजह से सुर्खियों में बना रहा था। तो वहीं पिछले सप्ताह पायल मलिक, कृतिका मलिक और अरमान मलिक की शादी को लेकर कई सारे क्लिप सामने आए थे। जिनमें कटेंस्टेंट लगातार इन लोगों के शादी पर सवाल पूछ रहे थे। तो वहीं अरमान मलिक (Armaan Malik) द्वारा विशाल पांडे (Vishal Pandey) को थप्पड मारे जाने पर लव कटारिया का बयान भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा था। अब जाकर लव कटारिया को लेकर ताजा अपडेट सामने आए हैं।

लव कटारिया को किया गया एलिमिनेट (Bigg Boss Ott 3 Luv Kataria Eliminated in Hindi)-

जैसा कि सभी को पता है कि Bigg Boss द्वारा लव कटारिया को बाहर वाला बनाया गया था। जोकि हर हफ्ते हो रहे मिड विक एविक्शन और कंटेस्टेंट के नॉमिनेशन को लेकर निर्णय ले रहे थे। लेकिन घरवालों को पता ही नहीं था कि बाहरवाला कोई और नहीं Luv Kataria ही हैं। लेकिन अब विशाल पांडे जोकि लव कटारिया के शो में बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। लेकिन जब अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ मारा था। तब लव कटारिया ने विशाल पांडे को ही गलत बोला था। जिसका असर इनकी दोस्ती पर पड़ा। तो वहीं बाहर यूजर्स ने भी इस वजह से लव कटारिया को बहुत ट्रोल किया।

इसके बाद Vishal Pandey ने कंटेस्टेंट को बता दिया कि लव कटारिया ही बाहर वाले हैं। जिसके बाद घरवालों के पास ऑप्शन था कि वो लव कटारिया को एलिमिनेट कर दे। और घरवालों ने भी यही फैसला लिया और लव कटारिया को एलिमिनेट कर दिया। जिसके बाद यूर्जस को जैसे ही बता चला कि लव कटारिया एलिमिनेट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लव कटारिया को कर्मों का फल मिल चुका है। लेकिन गेम एकदम से पलट गया।

लव कटारिया बाहर जाते-जाते बच गए (Luv Kataria Save By Audience In Hindi)-

लव कटारिया को घरवालों ने भले ही एलिमिनेट कर दिया होगा। लेकिन लव कटारिया (Bigg Boss Ott 3 Luv Kataria) शो से बाहर नहीं गए और ऑडियंश द्वारा लव कटारिया को बचा लिया गया। यानि लव कटारिया एलिमिनेट होकर भी बच गए।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story