Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में शुरू हुई नई प्रेम कहानी, हाँथो में हाँथ डाले नजर आएं ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss OTT 3 Live: बिग बॉस के घर में हर साल कोई ना कोई लव-स्टोरी देखने को मिलती है, इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, ये कपल नजर आएंग हाँथो में हाँथ डाले

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 13 July 2024 10:34 AM GMT
Bigg Boss OTT 3 Live
X

Bigg Boss OTT 3 Live

Bigg Boss OTT 3 Live: बिग बॉस ओटीटी 3 में हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते जहाँ बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच हुई लड़ाई सुर्खियों का हिस्सा बनी रही थी। जिसको लेकर अरमान मलिक, पायल मलिक और कृतिका मलिक को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। तो वहीं इस हफ्ते Bigg Boss OTT 3 में एक और नई चीज की शुरूआत होते हुए दिख रही हैं। वो है लव-स्टोरी की Bigg Boss के हर एक सीजन में कोई ना कोई कपल जरूर बनकर जाते हैं। तो वहीं इस बार भी Bigg Boss OTT 3 में प्यार के फूल दो कंटेस्टेंट के बीच खिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जोकि बिग बॉस के लाइव फीड में एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आएं हैं।

बिग बॉस ओटीटी 3 में सना और नैजी की शुरू हुई लव-स्टोरी (Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Nazey Love Story)-

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) को हर समय दर्शक जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। तो वहीं शो रात में 9 बजे जियो सिनेमा पर प्रसारित किया जाता है। Bigg Boss OTT 3 के लाइव फीड में देखा गया कि सना मकबुल (Sana Makbul) और नैजी (Nazey) एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। कई बार देखा जा चुका हैं Nazey को लेकर कि उनके मन में सना मकबूल के लिए फिलिंग हैं। वो भले ही शब्दों में बयां ना करें लेकिन उनके एक्शन से पता चल जाता है।

तो वहीं जिस तरह से Bigg Boss OTT 3 Live फीड में सना मकबूल और नैजी एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आए। उसको देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया। कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे हैं। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो सना मकबूल और नैजी ही बता सकते हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story