TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Bigg Boss OTT 3 Promo: बिग बॉस ओटीटी 3 प्रोमो ऑउट, अनिल कपूर का दिखा अलग अंदाज

Bigg Boss OTT 3 Release Date: बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है, इस बार अनिल कपूर बने शो के होस्ट, अनिल कपूर ने कहा- इस बार सब बदेलेगा

Shikha Tiwari
Published on: 10 Jun 2024 10:12 AM GMT (Updated on: 15 Jun 2024 8:23 AM GMT)
Bigg Boss OTT 3 Promo Out
X

Bigg Boss OTT 3 Promo Out

Bigg Boss OTT 3 Promo Out: बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रोमो जारी कर दिया हैं। प्रोमो में अनिल कपूर का बदला हुआ अंदाज नजर आ रहा हैं। इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर Bigg Boss OTT 3 को होस्ट करेंगे। बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का प्रोमो काफी ज्यादा आकर्षित है। प्रोमों में अनिल कपूर कहते हुए नजर आ रहे हैं- क्या ही बाकी है एके जिस पर वह जवाब देते हैं, अभी तो बस शुरू किया है। Bigg Boss OTT 3 का प्रोमो काफी अलग अंदाज में दिखाया गया है। जिसको देखकर यहीं कह सकते हैं कि इस बार Bigg Boss OTT 3 में दर्शकों को काफी कुछ नया देखने को मिलेगा।

बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट नेम (Bigg Boss OTT 3 Contestants Name In HIndi)

खबरों कि मानें तो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3 Contestants List) में कथित तौर पर पूर्व टेम्पटेशन आइलैंड कपल निखिल और चेष्टा, रैपर आरसीआर और अभिनेत्री दलजीत कौर शामिल है। इसके अलावा इंस्टाग्राम इंफ्यूएंसर अरमान मलिक, तनुश्री दत्ता, अहाना देओल, त्रिशाला दत्त, भव्य गांधी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी, कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर, रियाज अली और फेमस वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित सहित कई अन्य लोगों से बातचीत चल रही है।

बिग बॉस ओटीटी 3 कब आएगा (Bigg Boss OTT 3 Start Date)-

बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रोमो (Bigg Boss OTT 3 Promo) के प्रोमो के साथ ही साथ आज बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रीमियर की भी घोषणा कर दी गई है। 21 जून 2024 (Bigg Boss OTT 3 Kab Aayega)को रात 9 बजे होगा।

बिग बॉस ओटीटी 3 कहाँ देख सकते हैं (Bigg Boss OTT 3 Live Streaming)-

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3 Jio Cinema) दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम कर सकते हैं। लेकिन पिछले दो सीजन की तरह इस बार दर्शक इसे फ्री में नहीं देख पाएंगे। दर्शकों को बिग बॉस ओटीटी 3 देखने के लिए जियो सिनेमा का 29 रूपए का मासिक सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story