Bigg Boss OTT 3 में धमाल मचाने आ रहे हैं अरहान बहल, जानें कब शुरू हो रहा शो

Bigg Boss OTT 3: सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' खत्म होने के बाद से फैंस को अब इसके ओटीटी वर्जन का इंतजार है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 4 April 2024 9:36 AM GMT
Bigg Boss OTT 3
X

Bigg Boss OTT 3 (Image Credit: Social Media)

Bigg Boss OTT 3: कलर्स टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' के खत्म होने के बाद से 'बिग बॉस' फैंस अब इसके ओटीटी वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' के दूसरे सीजन को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। दूसरे सीजन में मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव की तिगड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। ऐसे में अब फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि तीसरे सीजन में कौन-कौन से स्टार्स शामिल होंगे। इस बीच एक्टर अरहान बहल को मेकर्स मे अप्रोच किया है।

अरहान बहल बनेंगे 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा (Arhaan Bhell In Bigg Boss OTT 3)

टीवी स्टार अरहान बहल (Arhaan Bhell) को सलमान खान ( Salman Khan) के शो बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए अप्रोच किया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस के मेकर्स अरहान से बात कर रहे हैं। वह शो में आएंगे या नहीं यह कंफर्म होना अभी बाकी है। बता दें कि अरहान बहन ने टीवी शो मन की आवाज प्रतिज्ञा से अपनी पहचान बनाई थी, लोग उन्हें आज भी कृष्णा के किरदार में याद रखते हैं। इसके बाद वह डोरी शो में नजर आए थे, अरहान लंबे समय से टीवी से दूर है। हो सकता हैं कि उनके फैंस उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 में देखें।


कब आ रहा है बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3 Release Date)

बता दें कि बिग बॉस टीवी के साथ-साथ ओटीटी पर भी खूब देखा जाता है। इसका पिछला सीजन काफी हिट हुआ था और फैंस को पसंद आया था। ओटीटी 2 के बाद फैंस इसके सीजन 3 का इंतजार कर रहे हैं। शो इस साल जून में आ सकता है। जैसा कि बिग बॉस ओटीटी 2 पिछले साल जून में रिलीज हुआ था इस बार भी तीसरा सीजन इसी महीने में आ सकता है।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story