Bigg Boss OTT 3 Update: कैसा होगा इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 3' का सेट?

Bigg Boss OTT 3 Update: सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस बीच शो से जुड़ी एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। आइए आपको भी बताते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 7 April 2024 10:52 AM GMT
Bigg Boss OTT 3
X

Bigg Boss OTT 3 (Image Credit: Social Media)

Bigg Boss OTT 3 Update: कलर्स टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' के खत्म होने के बाद से 'बिग बॉस' फैंस को 'बिग बॉस ओटीटी' के तीसरे सीजन का बेहद बेसब्री से इंतजार है। इस बीच शो में शामिल होने वाले कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। हाल ही में टीवी स्टार अरहान बहल का नाम भी इस शो के लिए सामने आया था। बताया गया था कि अरहान बहल को 'बिग बॉस' के मेकर्स ने अप्रोच किया है। इस बीच शो को लेकर एक और लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। आइए आपको बताते हैं।

कैसा होगा 'बिग बॉस ओटीटी 3' का सेट? (Bigg Boss OTT 3 House)

'बिग बॉस ओटीटी 2' में देखा गया था कि वेस्ट चीजों से घर को बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' का सेट बेहद अलग और शानदार होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस बार सेट को बेहद अलग तरह से तैयार किया जाएगा। हालांकि, सेट की कोई तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है और ना ही इस खबर की अभी तक अधिकारिक पुष्टि की गई है।


मई में स्ट्रीम होगा 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3 Release Date)

'बिग बॉस ओटीटी' का दूसरा सीजन काफी हिट रहा था। शो में मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव की दोस्ती को खूब पसंद किया गया था। वहीं, दूसरे सीजन के विजेता एल्विश यादव रहे थे। अब इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' कब स्ट्रीम होगा? खबरों की मानें, तो 'बिग बॉस ओटीटी 3' साल 2024 के मई में स्ट्रीम किया जाएगा। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा और इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट करेंगे। हालांकि, इन खबरों की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


अरहान बहल बनेंगे 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा (Arhaan Bhell In Bigg Boss OTT 3)

टीवी स्टार अरहान बहल (Arhaan Bhell) को सलमान खान ( Salman Khan) के शो बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए अप्रोच किया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस के मेकर्स अरहान से बात कर रहे हैं। वह शो में आएंगे या नहीं यह कंफर्म होना अभी बाकी है। बता दें कि अरहान बहन ने टीवी शो मन की आवाज प्रतिज्ञा से अपनी पहचान बनाई थी, लोग उन्हें आज भी कृष्णा के किरदार में याद रखते हैं। इसके बाद वह डोरी शो में नजर आए थे, अरहान लंबे समय से टीवी से दूर है। हो सकता हैं कि उनके फैंस उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 में देखें।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story