×

Bigg Boss OTT 3 के लिए सामने आया इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नाम, जानें कौन ये?

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस 17' खत्म होने के बाद से इसके ओटीटी वर्जन को लेकर काफी चर्चा है। इस बीच 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। आइए आपको बताते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 3 April 2024 5:26 AM GMT
Bigg Boss OTT 3
X

Bigg Boss OTT 3 (Image Credit: Social Media)

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस 17' खत्म होने के बाद फैंस 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT Season 3) की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' के दूसरे सीजन में एल्विश यादव विजेता रहे थे। वहीं अब इसके तीसरे सीजन के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। पिछले सीजन में जहां अभिषेक मल्हन, एल्विश यादव और मनीषा रानी जैसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने शो में हिस्सा लिया था, तो वहीं अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए भी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नाम सामने आ रहा है। आइए जानते हैं कौन है वो इन्फ्लुएंसर जो बनेगा 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा?

रोहित खत्री बनेंगे 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा (Rohit Khatri in Bigg Boss OTT 3)

दरअसल, मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए सोशल मीडिया स्टार और फिटनेस इन्फ्लुएंसर रोहित खत्री को अप्रोच किया है। सोशल मीडिया पर रोहित की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस उनकी फिटनेस के दीवाने है और शायद यही उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बना सकती है। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, रोहित खत्री को 'बिग बॉस ओटीटी' की टीम ने संपर्क किया है। हालांकि, अधिकारिक तौर पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। अब देखने यह होगा कि क्या रोहित शो के लिए हामी भरेंगे या नहीं?


कौन है रोहित खत्री? (Who Is Rohit Khatri)

जैसा कि हमने आपको बताया कि रोहित खत्री एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर हैं। सोशल मीडिया पर रोहित खत्री की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। रोहित की फिटनेस के लाखों दीवाने हैं। खासकर लड़कियां उन पर अपनी जान देती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन रोहित की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। रोहित एक्टर नहीं हैं, लेकिन वह किसी एक्टर से कम भी नहीं लगते हैं।

'बिग बॉस ओटीटी 3' कब शुरू होगा? (Bigg Boss OTT 3 Release Date)

'बिग बॉस' के फैंस ये जानने के लिए बेहद एक्साइडेट हैं कि Bigg Boss OTT 3 Kab Shuru Hoga? तो खबरों के अनुसार, 'बिग बॉस ओटीटी 3' इस साल यानी जून 2024 में शुरू होगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक प्रीमियर डेट्स अभी तक घोषित नहीं की गई है। दूसरे सीजन की तरह तीसरे सीजन को भी सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करने वाले हैं। वहीं प्राइज में मिलने वाली राशि की बात करें, तो दूसरे सीजन में विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) को 25 लाख रुपये का इनाम दिया गया था। ऐसे में देखना यह होगा कि तीसरे सीजन (Bigg Boss OTT 3 Prize Money) के लिए निर्माता जीत की राशि बढ़ाएंगे या नहीं?



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story