×

Bigg Boss OTT 3 में होने वाली है इंडिया के नंबर 1 व्लॉगर की एंट्री, जानें कौन है वो

Bigg Boss OTT 3: सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बीच शो को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 30 April 2024 3:30 AM GMT (Updated on: 30 April 2024 3:30 AM GMT)
Bigg Boss OTT 3 Update
X

Bigg Boss OTT 3 Update (Image Credit: Social Media)

Bigg Boss OTT 3 Update: 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) लगातार चर्चा में है। फैंस इस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, शो को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रही हैं। हाल ही में, बताया गया था कि मेकर्स ने टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को अप्रोच किया है और वो 'बिग बॉस ओटीटी 3' की सबसे महंगी कंटेस्टेंट्स में से एक होने वाली हैं। अब खबर आ रही हैं कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' में इंडिया का नंबर 1 व्लॉगर भी एंट्री करने वाला है। आइए जानते हैं कौन है वो व्लॉगर? जिसे बिग बॉस के मेकर्स ने अप्रोच किया है।

इंडिया का नंबर 1 व्लॉगर करेगा Bigg Boss OTT 3 में एंट्री (Youtuber Sourav Joshi)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान के रियलिटी शो में अब देश के बेस्ट व्लॉगर की एंट्री होने वाली है। इस खबर ने बिग बॉस फैंस के बीच तहलका मचा दिया है। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ये व्लॉगर कौन है? तो हम आपको बताते हैं कि यहां सौरव जोशी की बात हो रही है। सौरव जोशी की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम पर जहां 6.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, तो वहीं यूट्यूब पर उन्हें 26 मिलियन लोगों ने सब्सक्राइब किया हुआ है। इस आंकड़े से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सौरव जोशी को देश कितना ज्यादा पसंद करता है।


मेकर्स ने किया सौरव जोशी को अप्रोच (Youtuber Sourav Joshi In Bigg Boss OTT 3)

सौरव जोशी का कोई भी व्लॉग मिनटो में मिलियन पर पहुंच जाता है और ट्रैंडिंग बना रहता है। ऐसे में अगर वो बिग बॉस का हिस्सा बनते हैं, तो इससे शो को काफी ज्यादा फायदा होगा। बता दें कि लोगों को सौरव जोशी की सिम्पलिसिटी खूब पंसद आती हैं। मेहनती होने के साथ-साथ सौरव काफी टैलेंटेड भी हैं। उनके डेली व्लॉग्स तो सुपरहिट हैं ही साथ उनकी उनकी पेंटिंग्स का जादू भी फैंस के सिर पर चढ़कर बोलता है।


Bigg Boss OTT 3 के लिए इन स्टार्स का नाम भी आया सामने (Bigg Boss OTT 3 Contestant Name)

मेकर्स 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लेकर जहां जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पॉपुलर स्टार्स को भी अप्रोच कर रहे हैं। अब तक Bigg Boss OTT 3 के लिए शिवांगी जोशी, पंकित ठक्कर, शीजान खान, अरहान बहल, शहजादा धामी, मेकर्सटर्न, ठगेश और प्रतीक्षा होनमुखे जैसे स्टार्स को मेकर्स ने अप्रोच किया है। इनमें से कुछ नाम फाइनल हो चुके हैं और कुछ से अभी भी बात चल रही है। हालांकि, मेकर्स की तरह से अभी तक एक भी नाम कंफर्म नहीं किया गया है।


इस बार क्या होगी 'बिग बॉस ओटीटी 3' की थीम (Bigg Boss OTT 3 House Theme)

Bigg Boss OTT 3 के प्रोमो के साथ-साथ शो की थीम को लेकर भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस सीजन की टैगलाइन- 'बदलेगा खेल, इस बार घर होगा उल्टा-पुल्टा' होने वाली है। इस टैगलाइन से तो यही समझ आता है कि इस सीजन में घर के अंदर काफी कुछ उल्टा-पुल्टा होने वाला है। फिलहाल, 'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर का निर्माण कार्य चल रहा है। खबरों के अनुसार, 'बिग बॉस ओटीटी' के तीसरे सीजन में टास्क से लेकर एलिमिनेशन तक हर चीज में जबरदस्त ट्वीस्ट देखने को मिलने वाला है। हालांकि, इन सभी खबरों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story