×

Bigg Boss OTT 3 : बिग बॉस ओटीटी 3 के फैंस के लिए बुरी खबर इस साल नहीं आएगा शो

Bigg Boss OTT 3 Update: बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर ताजा अपडेट आई सामने खबरो कि माने तो बिग बॉस ओटीटी इस साल नहीं होगा रिलीज, जानिए वजह

Shikha Tiwari
Published on: 13 April 2024 11:31 AM GMT
Bigg Boss OTT 3 Update
X

Bigg Boss OTT 3 Release Date

Bigg Boss OTT 3 Update: कलर्स टीवी पर स्ट्रीम किए जाने वाला शो Bigg Boss जिसका पिछले तीन सालों से ओटीटी वर्जन भी आ रहा है। जोकि ओटीटी पर आता था। पिछली साल Bigg Boss OTT 2 के विनर एल्विश यादव रहे थे और ये सीजन दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किए जाने वाले सीजन में से एक था। तो वहीं दर्शकों को बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का बेसब्री से इंतजार था लेकिन अब खबरे आ रही है कि Bigg Boss OTT 3 इस साल रिलीज नहीं होगा। जिसके बाद इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों का कहीं ना कहीं दिल टूट गया है क्योकि बिग बॉस ओटीटी एक ऐसा रियलटी शो बन गया है। जिसको दर्शक ऑनलाइन ओटीटी पर देखना काफी पसंद करते है। चलिए जानते है क्यो इस साल Bigg Boss OTT 3 रिलीज नहीं होगा क्या है इसके पीछे की वजह

बिग बॉस ओटीटी 3 इस साल नहीं होगा रिलीज (Bigg Boss OTT 3 Not Happing This Year)-

बिग बॉस का ओटीटी प्लेटफॉर्म 2021 में रिलीज किया गया था। तो वहीं बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रही थी। जिसके अनुसार बिग बॉस ओटीटी 3 में आने वाले कंटेस्टेंट से लेकर हर एक चीज तो वहीं खबरे ये भी आ रही थी कि Bigg Boss OTT 3 इस साल 15 मई 2024 से स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन हालहि में एक सूत्र ने इसे अफवाह बताया है। और ये भी दावा किया है कि Bigg Boss OTT 3 इस साल नहीं रिलीज होगा। ओवर-एक्सपोजर को कम करने के लिए ये फैसला लिया गया है।

तो वहीं इस साल से ये शो पूरी तरह से बंद हो सकता है। लेकिन अभी सिर्फ इनपर चर्चाऐं ही चल रही है। क्योकि बनिजय एशिया, कलर्स टीवी व जियो सिनेमा ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए शीज़ान खान, अरहान बहल, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे, दलजीत कौर, मैक्सटर्न, श्रीराम चंद्रा और धनश्री वर्मा जैसे नाम चर्चा में थे।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story