Naagin 7 में नज़र आएंगी सना मकबूल खुद बताया प्रियंका चाहर चौधरी ने यहां देखें वीडियो

Naagin 7 Sana Makbul: एकता कपूर के सुपर नेचुरल शो नागिन 7 का हिस्सा बनेंगी सना मकबुल सोशल मीडिया पर खबरें हुई तेज

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 4 Aug 2024 2:43 AM GMT
Sana Makbul Naagin 7
X

Naagin 7 Sana Makbul (Image-Social Media) 

Sana Makbul In Naagin 7 News: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) जितने के बाद तो मानो सना मकबुल (Sana Makbul) की किस्मत ही खुल गई हो। एक के बाद एक प्रोजेक्ट मिल रहे हैं। जहाँ नैजी ने सना मकबूल के साथ म्यूजिक वीडियो बनाने की घोषणा की है तो वही सना मकबुल को लेकर खबरें आई हैं कि सना मकबुल एकता कपूर के शो नागिन 7 (Naagin 7 Sana Makbul) का बनेंगी हिस्सा, इसके बारे में खुद प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) हिंट दे चुकी हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नागिन 7 का हिस्सा बनेंगी सना मकबूल (Sana Makbul In Naagin 7)-


नागिन 7 (Naagin 7 ) का इंतजार हर किसी को है, इसके साथ ही साथ नागिन 7 (Naagin 7) में नागिन के किरदार में कौन-सी एक्ट्रेस नजर आएंगी, इसका भी इंतजार है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि प्रियंका चाहर चौधरी नागिन 7 (Priyanka Chahar Choudhary Naagin 7) का हिस्सा बनेंगी। लेकिन प्रियंका चाहर चौधरी ने हाल ही में अपने द्वारा दिए इंटरव्यू में क्लियर कर दिया कि वो नागिन 7 का हिस्सा नहीं बनेंगी.

तो वही अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबुल नागिन 7 में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नज़र आएंगी. सना को लेकर वैसे भी पहले से खबरें आ रही थीं कि वो नागिन 7 में नजर आ सकती हैं। क्योकी रणबीर शौरी कई बार सना मकबुल को नागिन बोल चुके हैं जिसके वज़ह से दर्शको ने नागिन 7 में नागिन के किरदार के लिए सना मकबूल (Sana Makbul Naagin 7) की कई सारी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की थी. तो वही बिग बॉस ओटीटी 3 में जब प्रियंका चाहर चौधरी गई थी. तब प्रियंका ने सना मकबूल की तारीफ की थी। और कहा था कि तुम जब ये बोलती हो कि हा मैं हूं नागिन बहुत अच्छा लगता है। जिसके बाद से सना मकबूल को लेकर नागिन 7 में नागिन के किरदार की खबरों को और हवा मिल गई। अब ये खबर कितनी सही है ये तो एकता कपूर (Ekta Kapoor )और सना मकबूल ही बता सकती हैं. यदी सना मकबुल नागिन 7 (Naagin 7) में नागिन बनती हैं तो वो कई एक्ट्रेस का सपना तोड़ सकती हैं.

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story