×

Bigg Boss OTT में पति के साथ आ रहीं सनी लियोनी, कहा अपने अंदाज में करूंगी मस्ती

Bigg Boss OTT: बॉलीवुड हॉट अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) को आखिर कौन नहीं जानता।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 29 Aug 2021 5:36 PM GMT
सनी लियोनी
X

सनी लियोनी ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया) 

Bigg Boss OTT: बॉलीवुड हॉट अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) को आखिर कौन नहीं जानता। सनी लियोनी एक बार फिर छोटे पर्दे पर नजर आने वाली हैं। जी हां आपने सही सुना। सनी लियोनी अपनी क्यूट अदाओं से फैंस को घायल करने बिग बॉस ओटीटी पर आ रही है। इस बात की जानकारी खुद सनी लियोनी ने सोशल मीडिया के जरिए दिया है।

बता दें कि सनी लियोनी बिग बॉस ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं। सनी लियोनी ने एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी हैं। इस वीडियो में सनी लियोनी ने खुद बताया है कि वह बिग बॉस ओटीटी पर आने वाली है। जिसे लेकर वह बेहद खुश हैं। इस दौरान सनी लियोनी वीडियो के जरिए कहा है कि मैं बिग बॉस ओटीटी को लेकर पागल होती जा रही हूं।

इस बात से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता कि आप इस शो कि कितना देखते हैं। कभी भी इस शो से आपका मन नहीं भरेगा। इस बार के सीजन में पूरी तरह से सिर्फ और सिर्फ कनेक्शन्स पर ही निर्भर है। और जहां भी कनेक्शन होता है मैं वहां जरूर होती हूं। इस वीकेंड में बहुत सारी मस्ती करने आ रही हूं। और वो भी अपने स्टाइल में। आप लोगों से मिलती हूं कृपया आप जुड़े रहे।

आपको बताते चलें कि सनी लियोनी बिग बॉस ओटीटी में अपने पति डेनियल वीबर (Daniel Weber) के साथ नजर आने वाली है। इस शो में वे चैलेंजर या गाइड के तौर पर नजर आने वाली है यह अभी भी सवाल साफ नहीं हुआ है। फिलहाल आपको बता दें कि करण जौहर बिग बॉस ओटीटी को होस्ट कर रहे हैं। बहुत जल्द यह शो टीवी पर ऑनएयर होने वाला है। जिसे फिर से सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आएंगे। सलमान के फैंस बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही अब देखना यह दिलचस्प होगा की सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वीबर लोगों को कितना एंटरटेन करते हैं।

Shweta

Shweta

Next Story