×

बिपाशा को पसंद आया है करीना का प्रेग्नेंसी टाइम स्टाइल, खुद भी करेंगी अप्लाई

suman
Published on: 23 Dec 2016 6:34 AM GMT
बिपाशा को पसंद आया है करीना का प्रेग्नेंसी टाइम स्टाइल, खुद भी करेंगी अप्लाई
X

मुंबई: बॉलीवुड में इस साल बेबी बंप और बेबीज का सीजन है। सबसे पहले शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के घर सितम्बर में बेबी गर्ल मिशा आई तो इसके बाद 20 दिसंबर को करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी अपने पहले बच्चे का वेलकम किया, जिसका नाम तैमूर अली खान रखा है। इनके बाद बिपाशा बासु जिन्होंने इसी साल करण सिंह ग्रोवर से शादी की है उनसे कई बार ये सवाल किया जाता है की वो अपनी फैमिली कब शुरू करने वाली हैं, लेकिन इसके पहले दोनों बच्चे के लिए कुछ सालो तक इंतज़ार करेंगे।

एक इंटरव्यू में बिपाशा ने कहा निस्संदेह बेबो ने शादी के 5 साल बाद मां बनने का फैसला किया, लेकिन बिपाशा इतने दिन तक वेट नहीं करेंगी। उन्होंने कहा वो दो साल तक इंतज़ार करने के बाद फैमिली को आगे बढ़ाएंगी। कहा- उन्हें और करण को बेबीज बहुत पसंद है लेकिन उन्हें अभी भी आज़ादी से ट्रेवल करना है, एक साथ अकेले टाइम गुजारना है इसलिए वे अपने बच्चे के आने का प्लान केयरफुली करेंगे।

करीना ने अपने प्रेगनेंसी को जिस तरह एंज्वॉय किया वो एक मिसाल बन गई है। उन्होंने उन दिनों को सभी के लिए एक एग्जामपल सेट कर दिया है, गर्व के साथ अपना बेबी बंप दिखाने से लेकर मैग्ज़ीन शूट करने तक और एंडोर्समेंट और क्या नहीं| बेबो ने प्रेगनेंसी के वक़्त अपनी लाइफस्टाइल को ज्यादा बदला नहीं और बिपाशा भी कुछ ऐसा ही फील करती है।

बिपाशा ने कहा कि वे लाइफ के अंतिम दिन तक बिपाशा भी काम करेंगी। करीना ने सभी मां बनने वालों के लिए एक खूबसूरत स्टेटमेंट सेट किया है और उन्हें ये बहुत पसंद है। इस खबर से अब बिपाशा और करण के बेबी प्लान्स के सभी अफवाहों पर ब्रेक लग गया।

suman

suman

Next Story