TRENDING TAGS :
Birthday Priyanka Chopra: क्या Priyanka के इन लुक्स से आप पहचान पाएंगे उनकी फिल्मों के नाम, देखिये तस्वीरें
Happy BIrthday Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर आप उनकी तस्वीरों को गौर से देखकर बताइये कि ये लुक उनकी किस फिल्म का है। देखते हैं आप कितने बड़े प्रियंका फैन हैं।
Happy Birthday Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)
Happy Birthday Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के जन्म दिन पर आप उनकी तस्वीरों को गौर से देखकर बताइये कि ये लुक उनकी किस फिल्म का है। देखते हैं आप कितने बड़े प्रियंका फैन हैं। साथ ही साथ हम बात करेंगे उनके कुछ ऐसे लुक्स की जिन्होंने बॉलीवुड में उन्हें एक अलग पहचान दी। प्रियंका की शुरुआत की फिल्मों पर अगर आप नज़र डालेंगे तो देखेंगे कि उनके लुक्स में काफी बदलाव आया है। और आज जहाँ प्रियंका हर दिल पर राज करतीं हैं उन्हें भी इंडस्ट्री में अपने पैर ज़माने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। आइये देखते हैं प्रियंका के लुक्स में आया बदलाव।
बहुत कम लोग ही शायद जानते होंगे कि प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत एक साउथ फिल्म से की थी। फिल्म का नाम था,Thamizhan जो साल 2002 में आई थी। देखिये इसमें प्रियंका का लुक।
Happy BIrthday Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)
इसके बाद प्रियंका दिखीं फिल्म द हीरो में जिसमे उनके साथ सनी देओल और प्रीती ज़िंटा लीड रोल में थे।
Happy BIrthday Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)
प्रियंका चोपड़ा के फ़िल्मी करियर में ज़बरदस्त मोड़ आया राज कँवर की फिल्म अंदाज़ से जिसमे उनके साथ लारा दत्ता और अक्षय कुमार लीड रोल में थे। लोगों को प्रियंका का काम इस फिल्म में खूब पसंद आया।
Happy BIrthday Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)
इसके बाद साल 2004 में प्रियंका की तीन फिल्में आईं प्लान,किस्मत और असंभव।
Happy BIrthday Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)
प्रियंका चोपड़ा के करियर ने बुलंदियों को छुआ डेविड धवन की फिल्म मुझसे शादी करोगी से ।
Happy BIrthday Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)
इसके बाद प्रियंका की फिल्म ऐतराज़ आई जिसमें उनका किरदार भले ही निगेटिव था लेकिन वो करीना कपूर के आगे काफी पसंद की गईं। और प्रियंका का किरदार निगेटिव होने के बाद भी सबके दिल में घर कर गया।
Happy BIrthday Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)
इसके बाद साल 2006 में प्रियंका की दो और फिल्मे आईं ब्लैकमेल और कर्मा। कर्मा का गाना तिनका तिनका....... तो आपको याद ही होगा।
Happy BIrthday Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)
इसके बाद प्रियंका ने विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म वक़्त में काम किया जिसमे अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन सलीखे दिग्गज अभिनेताओं का उन्हें साथ मिला। इसके बाद आईं फिल्म रेस जो एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। फिर अर्जुन रामपाल के साथ यकीन में अभिनय किया। फिर बॉबी देओल और बिपाशा बासु के साथ वो फिल्म बरसात में नज़र आईं। इसके बाद उनकी हिट फिल्म ब्लफ्फ़मास्टर रिलीज़ हुई जिसमे उनके अपोजिट थे अभिषेक बच्चन और साथ में रितेश देशमुख।
Happy BIrthday Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)
प्रियंका ने इस बीच कई और फिल्मे भी की जैसे कृष,आप की खातिर। इसके बाद उनकी फिल्म आई डॉन जिसमे वो किंग खान शाहरुख़ खान के साथ नज़र आईं। इस फिल्म में प्रियंका के लुक्स की काफी तारीफ भी हुई थी।
Happy BIrthday Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)
इसके बाद प्रियंका ने लव स्टोरी 2050,गॉड तुस्सी ग्रेट हो,चमकू और द्रोण जैसी फिल्में की। इसके बाद उनकी फील आई फैशन।
Happy BIrthday Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)
हमे कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताइयेगा कि क्या आपने भी एक बार में प्रियका की इन मूवीज को पहचान लिया था।