×

Javed Akhtar: जावेद अख्तर और सलीम खान ने मिलकर हिंदी सिनेमा पर किया राज, इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए आज भी किया जाता है याद

Happy Birthday Javed Akhtar: जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। जावेद का बचपन और स्कूली शिक्षा लखनऊ में हुई।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 17 Jan 2022 7:30 AM GMT
Happy Birthday Javed Akhtar
X

जावेद अख्तर (photo : social media ) 

Happy Birthday Javed Akhtar: आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह आज (Javed Akhtar age) 77 साल के हो गए हैं। कई फिल्मों के लिए जावेद अख्तर ने गाने और शानदार डायलॉग्स लिखे हैं। लेकिन सुनने में जितना आसान लगता है उससे कई ज्यादा मुश्किल रहा था उनके लिए ये सफ़र तय करना।

बता दें, जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उन्हें लिखने का शौक है जो उन्हें अपने बड़ो से मिला। उनके दादा मुज़्तर खैराबादी उनके दादा के बड़े भाई, बिस्मिल खैराबादी की तरह एक कवि थे, जबकि उनके परदादा, फ़ज़ल-ए-हक खैराबादी, इस्लाम के एक धार्मिक विद्वान थे, जिन्होंने धार्मिक कारणों से 1857 में भारत के पहले स्वतंत्रता आंदोलन का समर्थन किया था। जावेद का बचपन और (Javed Akhtar Education) स्कूली शिक्षा लखनऊ में हुई। भोपाल के सैफिया कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

जावेद अख्तर ने कई फिल्मों को हिट बनाया है। गजलों को नया रूप रंग दिया। सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी को आज भी लोग हिट फ़िल्में देने के लिए याद करते हैं।

सलीम और जावेद की दोस्ती (फोटो : सोशल मीडिया )

सलीम और जावेद की जोड़ी (Javed Akhtar Saleem Khan jodi)

जावेद अख्तर ने अपने करियर (Javed Akhtar career ) की शुरुआत 'सरहदी लूटेरा' से की थी। इस फिल्म में सलीम खान ने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। इसी फिल्म से सलीम और जावेद की दोस्ती (Javed Akhtar saleem Khan jodi) हुई और जोड़ी ने कई सुपरहिट डायलॉग्स और पटकथाएं लिखकर इतिहास रच दिया था। इस जोड़ी ने करीब 24 फिल्मों में साथ काम किया है। जिसमें शोले, हाथी मेरे साथी , सीता और गीता, यादों की बारात और दीवार जैसी फ़िल्में शामिल है। लगभग सभी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं। लेकिन बाकियों की तरह इस जोड़ी को भी किसी की नज़र लगी थी, दोनों फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में साथ काम करने के बाद अलग हो गए। लेकिन इसके बाद भी जावेद अख्तर ने फिल्मों के लिए लिखना चालू रखा था।

जावेद अख्तर शबाना आजमी (फोटो : सोशल मीडिया )

जावेद अख्तर की पर्सनल लाइफ (Javed Akhtar personal life)

फिल्मों के अलावा जावेद अख्तर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने पहली शादी अभिनेत्री हनी ईरानी से की थी। जबकि शादी शुदा होने के बाद भी जावेद का दिल अभिनेत्री शबाना आजमी पर आया था। शबाना भी जावेद को अपना दिल दे बैठी थी। जिसके बाद दोनों ने सभी मुश्किलों का सामना करते हुए साल 1984 में शादी की ।

जावेद अख्तर को मिले अवॉर्ड्स (Javed Akhtar Awards)

अपने बेहतरीन काम के लिए जावेद अख्तर को गीतों के लिए 8 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड और पद्मश्री से नवाजा जा चुका है। गीतों के लिए 5 बार नेशनल अवॉर्ड्स मिले हैं ।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story