×

बर्थडे स्पेशल: जानिए ममता कुलकर्णी ने क्यूं कहा 'क्या घी को फिर से दूध बनाना मुमकिन है'

ममता का जन्म 20 अप्रैल 1972 को एक मराठी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाईं। 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'तिरंगा' से अपने करियर की शुरुआत की हालांकि फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। साल 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' ममता की पहली हिट फिल्म रही।

SK Gautam
Published on: 20 April 2019 11:06 AM GMT
बर्थडे स्पेशल: जानिए ममता कुलकर्णी ने क्यूं कहा क्या घी को फिर से दूध बनाना मुमकिन है
X

मुंबई : 90 के दशक में अपनी बिंदास अदाओं और खूबसूरती के लिए चर्चित रहीं ममता कुलकर्णी अचानक फिल्मी दुनिया से गायब हो गई थीं। गुमनामी के अंधेरों में गायब ममता का जिक्र या तो उनकी फिल्म से या फिर गाना आने पर हो ही जाता है, लेकिन आज हम उनको याद इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि 20 अप्रैल यानी आज उनका जन्मदिन है...

मराठी परिवार में हुआ था ममता का जन्म

ममता का जन्म 20 अप्रैल 1972 को एक मराठी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाईं। 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'तिरंगा' से अपने करियर की शुरुआत की हालांकि फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। साल 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' ममता की पहली हिट फिल्म रही। इसी साल ममता ने टॉपलेस फोटोशूट कराकर तहलका मचा दिया था। फिर 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' और 'बाजी', 'घातक', 'चाइना गेट' सरीखी फिल्मों में काम करके नाम कमाया। 2002 में आई 'कभी तुम कभी हम' के बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार किया करते थे। लेकिन एक ऐसा भी वक्त था जब लोग ममता कुलकर्णी को जान से मार देना चाहते थे।

विवादों से घिरी रहीं ममता

हम आपको बता दें कि 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन में टॉपलैस फोटोशूट कराकर वह काफी चर्चा में आ गई थीं। इसके लिए उन पर जुर्माना भी लगाया गया था। यही नहीं 'चाइना गेट' में काम करने को लेकर खबरें उड़ी थीं कि छोटा राजन के कहने पर उन्हें यह फिल्म मिली। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप रही और इसका सुपरहिट गाना 'छम्मा-छम्मा' भी उर्मिला के खाते में चला गया। ममता की इस फिल्म के जरिये सीरियस इमेज दिखाने की कोशिश नाकाम रही।

ये भी देखें :तीन चरणों में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता: अखिलेश यादव

ममता कुलकर्णी द्वारा निभाए गए डांस नंबर जो आज भी करते हैं थिरकने को मजबूर

ममता के कई गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं। जब भी ये गाने कहीं सुनने को मिलते हैं तो अचानक इस अभिनेत्री की याद ताजा हो जाती है।

कोई जाए तो ले आए मेरी लाख दुआएं पाए, मै तो पिया की गली..

मुझको राणा जी माफ करना गलती म्हारे से हो गई...

भंगड़ा पा ले... आजा आजा...

भोली-भाली लड़की.....

एक मुंडा मेरी उम्र दा...

ड्रग तस्करी करने वाले विजय गोस्वामी से जुड़ी थीं

शुरुआत में ममता के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से संबंधों की खबरें थीं, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका नाम ड्रग तस्करी करने वाले विजय गोस्वामी (विकी) के साथ जुड़ गया। उनके साथ वह दुबई और केन्या में रह रही थीं। उन्होंने एक चैनल पर कबूला था कि उन्होंने विकी से शादी नहीं की और वह विकी से जेल में मिलने गईं थीं। ममता ने इसी इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सोचा था कि वह कैसे भी उन्हें जेल से बाहर निकालकर रहेंगी। विकी जेल से बाहर भी आए, लेकिन ममता भारत नहीं लौट पाईं। जिस दौरान विकी जेल में थे ममता ने अपने आपको ईश्वर भक्ति में डुबो लिया था। ममता ने अध्यात्म पर एक किताब भी लिखी है, जिसका नाम है-'ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिन।

जोगन बनी ममता

वह तो बॉलीवुड से गायब ही थीं, लेकिन एक तस्वीर ने ममता कुलकर्णी को फिर से चर्चा में ला दिया। इसमें वह माथे पर तिलक लगाए दिख रही थीं। इसके बाद खबरें चलीं कि ममता अब जोगन बन गई हैं। उन्होंने एक चैनल से इंटरव्यू में कहा कि मैं बॉलीवुड को छोड़कर ध्यान में लग गई और मैंने ईश्वर में ध्यान लगा लिया। उसके बाद उनका मन ही नहीं किया कि ग्लैमर की दुनिया में लौटूं।

बॉलीवुड को अलविदा कहने का बताया कारण

ये भी देखें :दूसरों का तख्तापलट करने वाले अल बशीर अपना तख्त न बचा सके

एक ऑनलाइन इंटरव्‍यू में बॉलीवुड को अलविदा कहने की वजह पर ममता ने कहा, कुछ लोग दुनिया के कामों के लिए पैदा होते है, जबकि कुछ ईश्‍वर के लिए पैदा होते हैं। मैं भी ईश्‍वर के लिए पैदा हुई हूं। बॉलीवुड में वापसी पर उन्होंने इस साक्षात्कार में कहा था कि क्या घी को फिर से दूध बनाना मुमकिन है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story