×

इन गानों ने बयां की स्टाइल आइकॉन देवानंद की जिंदगी, क्या आपने देखे?

By
Published on: 26 Sep 2017 5:20 AM GMT
इन गानों ने बयां की स्टाइल आइकॉन देवानंद की जिंदगी, क्या आपने देखे?
X

लखनऊ: जब भी बॉलीवुड के इतिहास में रोमांस, स्टाइल और दिलकश पर्सनालिटी का जिक्र होता है, तो देवानंद का नाम सबसे पहले लिया जाता है। 50-60 के दशक में भले ही दिलीप कुमार, राजकुमार जैसी हस्तियां अपनी धाक जमाए हुए थी, लेकिन इनमें भी सबसे ख़ास थे देवानंद साहब, उनका अंदाज ही अलग था।

उनका एक-एक डायलॉग आज भी याद किया जाता है। देवानंद का हेयर स्टाइल, ड्रेसिंग सेंस, उनकी चाल से लेकर उनके बल सब कुछ उस टाइम पर युवाओं में जबरदस्त तरके से छाया हुआ था। उनके गानें तो जैसे पुराने लोगों के लिए आज भी टॉनिक का काम करते हैं। 26 सितंबर 1923 में आज ही के दिन इस सुपरस्टार का जन्म हुआ था और हम आपको उनके बारे में कुछ ख़ास बातें बता रहे हैं।

कहते हैं कि उनकी पर्सनालिटी इतनी ज्यादा अट्रैक्टिव थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी उनके नाम से आहें भरती थी। ऐसा नहीं है कि केवल हसीनाएं ही देवानंद की दीवानी थी, बॉलीवुड के हैंडसम हंक देवानंद भी काफी आशिकमिजाज इंसान थे। वह भी कई एक्ट्रेसेस के आशिक रह चुके थे। देवानंद ने इंडियन सिनेमा को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया।

देवानंद के फिल्मी करियर में यूं तो कई हिट फिल्मों का नाम शुमार है, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा ख़ास हैं- निराला, फंटूश, इंसानियत, सी.आई.डी , नौ दो ग्यारह, सोंलवा साल, जब प्यार किसी से होता है, हम दोनों, असली नकली, तेरे घर के सामने, शराबी, तीन देवियां, ज्वेल थीफ, गाइड, प्रेम पुजारी, हरे राम हरे कृष्ण, जानी मेरा नाम और तेरे मेरे सपने।

आगे की स्लाइड में देखिए देवानंद के सबसे ज्यादा हिट गाने

आगे की स्लाइड में देखिए देवानंद का हिट गाना ‘पल भर के लिए हमे कोई प्यार कर ले’

आगे की स्लाइड में देखिए देवानंद का हिट गाना ‘फूलों के रंग से, दिल की कलम से’

आगे की स्लाइड में देखिए देवानंद का हिट गाना ‘गाता रहे मेरा दिल’

Next Story