×

Randhir Kapoor Birthday Special: एक ऐसे अभिनेता हैं जो फिल्में करने के बावजूद लाइमलाइट से दूर रहते हैं

अभिनेता रणधीर कपूर आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 15 Feb 2022 7:25 AM GMT
Randhir Kapoor Birthday Special: एक ऐसे अभिनेता हैं जो फिल्में करने के बावजूद लाइमलाइट से दूर रहते हैं
X

फोटो साभार : इंस्टाग्राम

Randhir Kapoor: परिवार के सबसे बड़े बेटे के रूप में रणधीर हमेशा अपने पिता राज कपूर (Raj Kapoor) के काफी करीब रहे हैं। वो कपूर परिवार में भी सबसे बड़े हैं। रणधीर हर साल 15 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। वो इस साल अपना 75वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। अभिनेता रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी 1947 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस बबीता से 1971 में शादी की थी लेकिन 1983 के बाद रणधीर कपूर और बबीता के रिश्तों में खटास आने लगी, जिसके बाद 1988 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि दोनों ने कभी तलाक नहीं लिया है।


रणधीर के शराब पीने की आदत से परेशान थी बबीता

रणधीर और बबीता की दो बेटियां हैं, अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor)। अलग होने के बाद बबीता अपनी दो बेटियों करीना और करिश्मा के साथ रहती थीं। इसलिए रणधीर अकेला रहते थें। एक इंटरव्यू के दौरान रणधीर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी बातें कीं। उन्होंने कहा कि बबीता उनके शराब पीने से परेशान थी। दोनों के जीने के तरीके अलग थे। हालांकि उन्होंने लव मैरिज की थी, लेकिन उनकी सोच अलग थी। इसलिए दोनों ने आपसी सहमती से दूरी बना ली।



बबीता ने कपूर परिवार की परंपरा को तोड़ दिया

बबीता ने भी मां के रोल को बखूबी निभाया है। वास्तव में, यह सर्वविदित है कि बबीता ने कपूर परिवार की लंबे समय से चली आ रही परंपरा को तोड़ दिया और अपनी दो बेटियों करिश्मा और करीना को फिल्मों में काम करने देने के लिए तैयार हो गई। आज करीना कपूर और करिश्मा कपूर अपनी मां की हिम्मत और सपोर्ट की वजह से फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक समय था जब रणधीर कपूर ने कई फिल्मों में रोमांटिक हीरो के तौर पर काम किया, लेकिन उनकी सफलता का दौर ज्यादा दिन नहीं चला। अभिनेता अब लाइमलाइट से दूर रहते हैं और फिल्मों में कम ही नजर आते हैं।



रणधीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्में

अभिनेता रणधीर कपूर आखिरी बार 2014 में फिल्म 'सुपर नानी' (Super Nani) में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस रेखा (Rekha) भी नजर आई थीं। वो इससे पहले अपने छोटे भाई ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ 2010 की फिल्म हाउसफुल 2 (Housefull 2) में नजर आए थे। रणधीर पिछले कुछ सालों से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि कुछ समय पहले वह 'द कपिल शर्मा शो' (Kapil Sharma) में बतौर गेस्ट नजर आए थे, जहां उन्होंने राज कपूर से जुड़े कई किस्से सुनाए थे।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story