×

स्मृति ईरानी को पहचानेंः मिस इंडिया काॅन्टेस्ट से मीका सिंह के MV तक में आई नजर

उन्होंने 21 साल की उम्र में ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंड‍िया (1998) में हिस्सा लिया था। इस वीड‍ियो में वो पूरे आत्मविश्वास के साथ वॉक करती देखी जा सकती हैं।

Newstrack
Published on: 23 March 2021 8:12 AM GMT
स्मृति ईरानी को पहचानेंः मिस इंडिया काॅन्टेस्ट से मीका सिंह के MV तक में आई नजर
X
स्मृति ईरानी को पहचानेंः मिस इंडिया काॅन्टेस्ट से मीका सिंह के MV तक में आई नजर (PC: social media)

मुंबई: एक्ट्रेस से नेत्री बनी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 23 मार्च को यानि आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही है। उन्होंने चकाचौंध की दुन‍िया से होते हुए राजनीति के मैदान, स्मृति ईरानी ने दोनों में अपनी काबिलियत को काफी अच्छे से निभाया है। आज उन्होंने अपने बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया है जिसको पहचान पाना मुश्किल है।

ये भी पढ़ें:Varanasi Promo । Kashi – Ek Khoj । अनकहे किस्से और कहानियों का आएगा सैलाब!!!

उन्होंने 21 साल की उम्र में ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंड‍िया (1998) में हिस्सा लिया था। इस वीड‍ियो में वो पूरे आत्मविश्वास के साथ वॉक करती देखी जा सकती हैं। वीड‍ियो में वो बता रही हैं कि वे इंग्लििश लिटरेचर में डिग्री कर रही हैं और स्पोर्ट्स-एडवेंचर्स से लगाव है। इसी के साथ ही उन्होंने पॉल‍िट‍िक्स में अपने इंटरेस्ट का भी बताया था।

ये भी पढ़ें:भारत तपेगा बहुत ज्यादाः सूरज की गर्माहट बढ़ेगी इस साल, जानिए वजह

सिंगर मीका सिंह संग इस गाने में आई नजर

ब्यूटी पेजेंट में भागीदारी के बाद उन्होंने एक्टिंरग की दुन‍िया में कदम रखा। सीर‍ियल्स में आने से पहले वे सिंगर मीका सिंह के साथ एक म्यूज‍िक वीड‍ियो 'बोल‍ियां' में भी दिख चुकी हैं। वे इस वीड‍ियो में गोल्डन आउटफ‍िट में देखी जा सकती हैं। आज स्मृति में काफी डिफरेंस आ गया है। उनका लुक काफी बदल गया है। उन्हें पुरानी फोटोज में पहचान पाना भी मुश्कििल है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story