×

विक्की ने कटरीना को प्रपोज कर दिखाया था कौशल, आज हैप्पी वाला बर्थडे है

विक्की का जन्म 16 मई 1988 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री एक इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलिकॉम इंजीनियर के रूप में 2009 में हासिल की। आज शोहरत हासिल कर चुके विक्की ने अपने बचपन का कुछ वक्त मुंबई की चॉल में भी गुजरा है। 

Roshni Khan
Published on: 16 May 2019 5:47 AM GMT
विक्की ने कटरीना को प्रपोज कर दिखाया था कौशल, आज हैप्पी वाला बर्थडे है
X

मुंबई : मसान फिल्म से अपनी बॉलीवुड में पहेचन बनाने वाले विक्की कौशल आज यानि 16 मई को अपना 31 वां जन्मदिन मना रहे हैं। विक्की कौशल एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जिन्हें पुरस्कार विजेता फिल्म मसान के लिए जाना जाता है। विक्की कौशल ने अपनी एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना दिया है। आज वो अपनी मेहनत से बॉलीवुड में एक खास मुकाम पर पहुंचे हैं।

ये भी देंखे:चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दलाई लामा को लेकर बड़ा खुलासा

तो इस खास मौके पर जानिए विक्की से जुड़ी ये दिलचस्प बातें...

विक्की का जन्म 16 मई 1988 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री एक इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलिकॉम इंजीनियर के रूप में 2009 में हासिल की। आज शोहरत हासिल कर चुके विक्की ने अपने बचपन का कुछ वक्त मुंबई की चॉल में भी गुजरा है।

2010 में विक्की ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में असिस्टेंट का काम किया था। नीरज घयावन फिल्म में सहायक निर्देशक थे। जब नीरज ने अपनी फिल्म 'मसान' पर काम करना शुरू किया तो विक्की को भी एक ऑडिशन के लिए बुलाया गया। वहीं से विक्की का बॉलीवुड करियर शुरू हुआ। 'मसान' में विक्की के काम को काफी पसंद किया गया। विक्की इससे पहले एक शॉर्ट फिल्म 'गीक आउट' और 'लव शव ते चिकन खुराना' और 'बॉम्बे वेलवेट' जैसी फिल्मों में छोटी भूमिका निभाई थी।

कौशल की दूसरी फिल्म 'जुबान', मार्च 2016 में रिलीज हुई। विक्की की अगली फिल्म 'रमन राघव 2.0', अनुराग कश्यप की एक साइको थ्रिलर थी, जिसमें उन्होंने नशे की लत वाले किरदार को निभाया था। इस फिल्म में उनका किरदार नेगेटिव था, लेकिन दर्शकों ने इसे भी काफी पसंद किया था।

ये भी देंखे:अलवर रेप: CM अशोक गहलोत ने PM मोदी पर लगाया ये बड़ा आरोप

इसके बाद विक्की ने फिल्म 'राजी' से धमाल कर दिया। इस फिल्म से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद 'संजू', 'मनमर्जियां' और 'उरी' में धमाल मचाते हुए नजर आए। तीनों ही फिल्मों में उनके किरदार की काफी तारीफ हुई और आज वो बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। विक्की की अपकमिंग फिल्म अब 'सरदार उद्दम सिंह' हैं। फिल्‍म 2020 में रिलीज होगी।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story