×

Sridevi को मिला बड़ा सम्मान, सुन आप भी खुशी से हो जाएंगे गदगद

BMC Honors Sridevi: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार श्रीदेवी आज भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका सम्मान करना और उनसे प्रेम करना लोग आज भी नहीं भूले हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 10 May 2024 6:30 AM GMT (Updated on: 10 May 2024 6:30 AM GMT)
BMC Honors Sridevi
X

BMC Honors Sridevi (Image Credit: Social Media)

BMC Honors Sridevi: हिंदी सिनेमा की महान अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) का निधन 24 फरवरी 2018 को हुआ था। श्रीदेवी की मौत ने सभी को सदमे में डाल दिया था। आज श्रीदेवी को गुजरे कई साल बीत चुके हैं, लेकिन वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं और हमेशा रहेंगी। आज भी लोग उनका सम्मान करना और उनसे प्यार करना नहीं भूले हैं। आज भी श्रीदेवी के लाखों फैंस हैं, जो उन्हें हर दिन याद करते हैं। इस बात का सबूत हाल ही में बृहन्मुंबई नगर निगम ने दिया है। दरअसल, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने दिवंगत अभिनेत्री को बड़ी श्रद्धांजलि दी है।

श्रीदेवी के नाम पर रखा गया इस जगह का नाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएमसी ने दिवंगत अभिनेत्री के सम्मान (BMC Honors Sridevi) ने मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के एक जंक्शन का नाम श्रीदेवी कपूर चौक रखा है। बता दें कि श्रीदेवी इस जगह ही रहा करती थीं। दरअसल, श्रीदेवी ग्रीन एकर्स टावर में रहती थीं जो इसी रोड पर है और उनकी अंतिम यात्रा भी इसी रोड से होकर निकली थी। बताया जा रहा है कि वहां के लोग और नगर निगम ने इस रोड का नाम श्रीदेवी के नाम पर रखने की अपील की थी।


इन एक्टर्स के नाम पर भी रखे गए जगहों के नाम

श्रीदेवी से पहले अमिताभ बच्चन, राज कपूर समेत कई स्टार्स के नाम पर भी जगहों के नाम बदले गए हैं। उत्तरी सिक्किम में एक वॉटरफॉल है, जिसका नाम ‘बिग बी’है। इसके अलावा, सिंगापुर के एक आर्किड का नाम ‘डेंड्रोबिम अमिताभ बच्चन’ है। कनाडा की एक स्ट्रीट का नाम ‘राज कपूर क्रेसेन्ट’ है। ऐसी कई जगह हैं, जिनका नाम एक्टर्स के नाम पर रखा गया है।


क्या श्रीदेवी पर बनेगी बायोपिक?

श्रीदेवी की बायोपिक (Sridevi Biopic Movie) को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है, लेकिन जब इस बारे में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से सवाल किया था तो उन्होंने जवाब देते हुए अपनी पत्नी के स्वभाव के बारे में बात की थी। बोनी कपूर ने कहा था- ''वो बहुत प्राइवेट पर्सन थी और उसकी लाइफ भी प्राइवेट रहनी चाहिए।” उन्होंने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि श्रीदेवी पर बायोपिक बननी चाहिए। “जब तक मैं जिंदा हूं मैं ऐसा होने नहीं दूंगा।”

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story