×

TEASER : बोल्डनेस की हद से आगे है 'जूली 2' का टीजर, 4 सितंबर को होगी रिलीज

By
Published on: 31 Aug 2017 6:46 AM GMT
TEASER : बोल्डनेस की हद से आगे है जूली 2 का टीजर, 4 सितंबर को होगी रिलीज
X
Neha Dhupia, starrer Julie , Bollywood,The bold film, prostitute, Julie 2, Laxmi Raai

मुंबई: साल 2004 में आई 'जूली' नाम की इरॉटिक फिल्म ने रातों-रात एक्ट्रेस नेहा धूपिया को सुर्खियों में ला दिया था। उनके बोल्ड अंदाज को देखकर हर कोई हैरान रह गया था। अब इसी फिल्म का सीक्वल आ रहा है, जो उसी फिल्म की याद दिला देगा।

'जूली 2' में नेहा धूपिया की जगह साउथ की सनसनी राय लक्ष्मी लीड रोल में हैं। लक्ष्मी वही एक्ट्रेस हैं जिनका नाम भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ा था। फिल्म 'जूली 2' का टीजर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब देख रहे हैं।

टीजर देखकर समझ जाएंगे कि इस में बोल्डनेस का तड़का जमकर लगाया गया है। ख़ास बात तो यह है कि एक्ट्रेस राय लक्ष्मी भी काफी बोल्ड और हॉट अदाओं से अपने जलवे दिखाती नजर आ रही हैं। बता दें कि फिल्म 'जूली' का पहला पार्ट भी अपनी बोल्डनेस की वजह से चर्चा में रहा था।

'जूली 2' को आफताब शिवदासानी ने डायरेक्ट किया है। विजय नायर ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होगी।

Next Story