×

Bold Films List: ये रही उन बोल्ड फिल्मों की लिस्ट जो दर्शकों को सामाजिक सीख देने का काम करती है

फिल्म उद्योग में दर्शकों की रुचि का ख्याल रखते हुए विभिन्न तरह के फिल्मों का निर्माण होता है। इनमें से ही एक है बोल्ड फिल्में।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 30 Dec 2021 11:37 AM GMT
Bold Films List
X

Bold Films List (Photos - Social Media)

Bold Films List 2021: बोल्ड फिल्मों का चलन फिल्म उद्योग में इन दिनों जोरों पर है। हॉलीवुड, तेलुगु फिल्म उद्योग से लेकर बॉलीवुड तक बोल्ड फिल्मों का निर्माण कर रहा है। आइए जानते हैं उन बोल्ड फिल्मों के बारे में, जिन्होंने अंतरंग दृश्यों के साथ - साथ दर्शकों को सामाजिक सीख देने का भी जिम्मा उठाया।

1. 365 डेज

वर्ष 2021 की बोल्ड फिल्मों की सूची में शीर्ष स्थान हॉलीवुड फिल्म " 365 डेज" का है। फिल्म में एन्ना मारिया सीक्लूक्का और माइकल मॉरन ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म '365 डेज' में अंतरंग दृश्यों की भरमार है। इसी वजह से यह फिल्म अमेरिका के नेटफ्लिक्स पर 10 दिन तक लगातार ट्रेंड पर बनी रही। दुनिया भर के तमाम समीक्षकों ने इस फिल्म को एक खराब फिल्म बताया था। फिल्म की पटकथा कम दर्शकों को ही पसंद आ रही है। लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म डिजिटल की सबसे हिट फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म की तुलना '50 शेड्स ऑफ ग्रे' से की जा रही है।

2. कामाश्रम (Kamashrama)

बोल्ड फिल्मों की सूची में दूसरे पायदान पर शॉर्ट फिल्म 'कामाश्रम' है। इस फिल्म में सुबोध गोविल और राधा गौतम ने अभिनय किया है। फिल्म सुबोध गोविल द्वारा ही निर्देशित और निर्मित है। फिल्म में एक आश्रम के बारे में दिखाया गया है। जिसमें एक साधु होता है और वो आश्रम की महिलाओं के साथ कुकृत्य करता है। फिल्म धार्मिक स्थलों पर सवाल खड़ा करता है। इसी के साथ अंधविश्वास को रोकने की सीख प्रदान करता है।

3. मैड (Mad)

बोल्ड फिल्मों की सूची में तीसरे नंबर पर तेलुगु फिल्म "मैड" का स्थान है। इस फिल्म में अभिनेता राजथ राघव, माधव चिलकुरी और स्पंदना पल्ली ने अभिनय किया है। फिल्म की कहानी एक प्लेबॉय के जीवन पर आधारित है। फिल्म में माधव चिलकुरी यानी कि मैडी स्वभाव से एक प्लेबॉय होते हैं। वहीं अभिनेत्री माधुरी स्पंदना एक ऐसी लड़की होती हैं,जिसे सच्चे प्यार में भरोसा होता है। इन दो अलग विचारधारा के लोग जब एक - दूसर से मिलते हैं,तो क्यो होता है फिल्म में यहीं दिखाया गया है। फिल्म में काफी सारे बोल्ड सीन्स हैं।

4. भूरी (Bhouri)

इस श्रेणी में चौथे नंबर पर आती है 'भूरी' फिल्म। फिल्म एक ऐसी खूबसूरत महिला की कहानी है, जिसकी शादी एक गरीब परिवार में हो जाती है। इसके बाद हर कोई उस स्त्री की ओर गंदी नजर रखता है। फिल्म में काफी सारे बोल्ड और अंतरंग दृश्य है। इसी के साथ फिल्म के माध्यम से एक सामाजिक सीख देने की कोशिश भी की गई है। फिल्म में ग्रामीण पृष्ठभूमि को दिखाया गया है। साथ ही ग्रामीण समाज में महिलाओं को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है इसके बारे में दिखाया गया है।

5. भोर (Bhor)

फिल्म भोर कामख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित है। फिल्म में नलनीश नील, सवेरी श्री गौर, देवेश रंजन और पावलीन गुजराल ने अहम किरदार की भूमिका निभाई है। फिल्म अंजनी कुमार सिंह द्वारा निर्मित है। फिल्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग हो रही है। फिल्म में मूसहर जाती के संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म को बिहार में शूट किया गया है। फिल्म मुसहर समाज की एक नाबालिग लड़की बुधनी की कहानी है। फिल्म में बुधनी की शादी कम उम्र में ही कर दी जाती है।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story