×

इस एक्ट्रेस ने RJ से किया लव विवाह, 7 साल से कर रही थी डेटिंग

suman
Published on: 16 May 2016 4:57 AM GMT
इस एक्ट्रेस ने RJ से किया लव विवाह, 7 साल से कर रही थी डेटिंग
X

मुंबई: फिल्म 'विवाह' फेम अमृता राव ने भले ही सिल्वर स्क्रीन पर अरैंज मैरिज की हो, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लिए हैं। उनके हसबैंड अनमोल आरजे हैं। रविवार को मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में यह शादी हुई। अनमोल ने टि्वटर पर फैंस से बेस्ट विशेज मांगी हैं। अमृता ने 'इश्क-विश्क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

उन्होंने लिखा "इंटरव्यू, जो सात साल पहले शुरू हुआ था...जारी है। और मजबूत करने के लिए आज अमृता से शादी कर ली। आपकी शुभकामनाएं चाहिए।"

कौन हैं अनमोल?

-अनमोल फेमस रेडियो जॉकी और टीवी एंकर हैं।

-अमृता अनमोल को करीब 7 साल से डेट कर रही थीं।

-पिछले साल फरवरी में भी मीडिया में खबर आई थी कि अमृता और अनमोल ने गुपचुप शादी कर ली है।

-तब कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ था।

suman

suman

Next Story