×

अक्षय कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव, बॉलीवुड में महामारी से हाहाकार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है ।

Shraddha
Published on: 4 April 2021 5:29 AM GMT
अक्षय कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव, बॉलीवुड में महामारी से हाहाकार
X

akshay kumar photos (social media)

मुंबई : कोरोना की दूसरी लहर देशभर में तेजी से फैल रही है। जिसके चलते बॉलीवुड जगत भी इस महामारी के चपेट में तेजी से आ रहा है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह घर पर ही क्वारंटाइन है और लगातार डॉक्टर्स के संपर्क में हैं।

अक्षय कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि " आज सुबह मेरी कोविड -19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए मैंने खुद को घर पर ही क्वारंटाइन का लिया है। और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं। इसके साथ उन्होंने कहा जो भी लोग उनके संपर्क में आए हो वो लोग अपना कोरोना टेस्ट करा लें। "

अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'रामसेतु ' की शूटिंग कर रहे थे

अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामसेतु ' की शूटिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि अक्षय के कोरोना पॉजिटिव आने पर शूटिंग से ब्रेक ले लिया है। अपने घर पर ही क्वारंटाइन हो गए हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अक्षय कुमार ने 'रामसेतु ' में अपना लुक फैंस के साथ शेयर किया था। कोरोना पॉजिटिव आने पर इन्होंने अपने फैंस से कोरोना की जांच कराने की अपील की है।



FWICE ने लॉकडाउन नहीं लगाने की अपील

मुंबई में कोरोना का कहर तेजी से फैल रहा है। आपको बता दें कि बॉलीवुड जगत में कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। रणबीर कपूर, आमिर खान, आर माधवन, आलिया भट्ट और अब अक्षय कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी संस्था FWICE ने मुख्यमंत्री को खत लिखकर फिर से लॉकडाउन नहीं लगाए जाने की अपील की है। इसके साथ उन्होंने कहा है कि पिछले साल लॉकडाउन लगाने से फिल्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था।

Shraddha

Shraddha

Next Story