×

Birthday Special: इस उम्र में 'झक्कास' एक्टर अनिल ने बॉलीवुड में ली थी एंट्री

बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर अनिल कपूर आज अपना 63वां बर्थडे मना रहे हैं। अनिल कपूर आज भी अपने साथ या ये कहें अपने से छोटे एक्टर्स को फिटनेस के मामले में टक्कर देते हैं।

Roshni Khan
Published on: 24 Dec 2019 3:43 AM GMT
Birthday Special: इस उम्र में झक्कास एक्टर अनिल ने बॉलीवुड में ली थी एंट्री
X
हैप्पी बड्डे अनिल कपूर! यहां देखें ‘लखन’ की जबर तस्वीरें

मुंबई: बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर अनिल कपूर आज अपना 63वां बर्थडे मना रहे हैं। अनिल कपूर आज भी अपने साथ या ये कहें अपने से छोटे एक्टर्स को फिटनेस के मामले में टक्कर देते हैं। उन्होंने 100 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है। अनिल कपूर 63 साल के हो गए हैं। उनके फैंस आज भी उनकी फिटनेस को देखकर हैरान हो जाते हैं । तो आज हम आपको उनके बर्थडे पर उनके बारे में बताते हैं।

ये भी देखें:झारखंड चुनाव परिणाम: JMM महागठबंधन को बहुमत, जानिए कितना रहा वोट प्रतिशत

अनिल कपूर को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल से ज्यादा का समय हो गया है। उन्होंने 12 साल की उम्र में ही अपना पहला कदम बॉलीवुड में रख दिया है। अनिल को उनके 40 साल के करियर के दौरान फिल्म एक्टर और निर्माता के रूप में छह फिल्मफेयर और दो राष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं।

उन्होंने एक बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक वह बॉलीवुड में लगातार अपनी पैठ बनाए हुए हैं।

उन्होंने सबसे पहले फिल्म तू पायल मैं गीत में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने शशि कपूर के बचपन का रोल निभाया था। वैसे तो, यह फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हुई थी, जिसके बाद अनिल कपूर ने फिल्म हमारे तुम्हारे (1979) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

ये भी देखें:दिल्ली: नरेला इलाके में एक जूता फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

बॉलीवुड के जाने-माने घराने से होने के बावजूद इस फिल्म में अनिल को छोटा सा ही रोल मिला था, लेकिन इसके बाद ही वह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे। जिसके बाद उनकी करियर की धमाकेदार शुरुआत हुई और उन्होंने उसके बाद तमाम फिल्मों में काम किया।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story