×

अभिनेता अनुपम खेर के बेटे 'सिकंदर' ने की शादी, तो दादी दुलारी का आया ऐसा शॉकिंग रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर ने चोरी चुपके शादी कर ली है। अभिनेता के शादी की खबर पर उनकी दादी का चौंकाने वाला रिएक्शन सामने आया है।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 7 Dec 2021 8:44 AM GMT
अभिनेता अनुपम खेर के बेटे सिकंदर ने की शादी, तो दादी दुलारी का आया ऐसा शॉकिंग रिएक्शन
X

Bollywood Actor Anupam Kher : अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपनी मां के साथ एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अभिनेता वीडियो में अपनी मां से यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि उनके बेटे अभिनेता सिकंदर खेर (Sikandar Kher) ने बिना बताए शादी कर लिया है। सिकंदर ने अपनी शादी की तस्वीर उन्हें साझा कर यह जानकारी दी है। वीडियो में अनुपम खेर अपने सौतेले बेटे के खिलाफ अपनी मां के कान भरते दिखाई दे रहे हैं। वो उनसे कह रहे हैं कि उसने हमें बताना तक जरुरी नहीं समझा। लेकिन अभिनेता की मां ने इसपर जो प्रतिक्रिया दी है, वो बेहद हैरान करने वाली है। यहां तक की अभिनेता भी अपनी मां की प्रतिक्रिया को देखकर हैरान रह गएं।

अभिनेता की मां ने भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए कहा

अनु्पम खेर ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, " माँ ने किया मेरा पोपट! सिकंदर खेर ने शूटिंग से शादी की 1 तस्वीर भेजी। मैंने मज़ाक में माँ को फ़ोटो दिखाते हुए कहा कि सिकंदर ने हमें बिना बताए शादी कर ली। ये सोच के की वो अपसेट हो जाएंगी। परंतु….। आप भी उनकी बातें सुनकर दंग रह जाएंगें! जय हो। सबसे प्रगतिशील हैशटैग दुलारी रॉक्स।" वीडियो में अनुपम खेर और उनकी मां दुलारी एक सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने उन्हें अपने चेहरे पर एक निराश भाव के साथ सूचित किया कि उनके बेटे सिकंदर ने उन्हें बिना बताए शादी कर ली है। अभिनेता की मां ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "बहुत अच्छी बात है।" वो बदले में उनसे पूछती हैं कि वो इससे खुश क्यों नहीं है और उनसे कहती हैं कि उन्हें इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए।

अभिनेता ने अपनी मां को दुनिया की सबसे प्रगतिशील महिला बताया

वीडियों में जब अनुपम अपनी मां को बताते हैं कि वो इसे लेकर तनाव में हैं, तो वो कहती हैं, "तुम तनाव में क्यों हो? मुझे देखो, मेरा खून एक मिनट में बढ़ गया है।" वो आगे कहती हैं, 'जब लड़कियां कर सकती हैं तो लड़के क्यों नहीं। लड़कियां भी भाग जाती हैं, तुम्हें शुक्रगुजार होना चाहिए कि उसने तुम्हें कम से कम सूचित किया, नहीं तो वह भाग गया होता तो। इस बीच वो अपनी मां की बातों को सुनकर मुस्कुराते दिखाई देते हैं। अंत में अभिनेता अनुपम खेर अपनी मां की बातों को सुनकर हैरान हो जाते हैं। वो वीडियो में अपनी मां को दुनिया की सबसे प्रगतिशील महिला बताते हैं।

अभिनेता के शूटिंग सेट की थी ये तस्वीर

वीडियो के अंत में अभिनेता अनुपम खेर अपनी मां को बताते हैं कि यह सब एक शरारत थी। उनके इस बात पर उनकी मां कहती हैं, "वो मेरा पोता है, 'उसे ये करना है तो कर ले, हमें मत बताए, बस कर ले'। हमें जो करना होगा, हम करेंगे।" इसके बाद वो तस्वीर वाली दुल्हन की फोटो देखती हैं और प्रतिक्रिया देते हुए कहती हैं, "इतनी खूबसूरत लड़की है।" अनुपम खेर उन्हें बताते हैं कि कैसे सिकंदर ने एक शूट से तस्वीर भेजी थी और उन्हें सदमे में जाने की उम्मीद थी। वीडियो में अभिनेता की मां अपने पोते की तरफदारी करते हुए कहती हैं, "वो ऐसा नहीं करेगा, वो कितना मूर्ख है।"

Priya Singh

Priya Singh

Next Story