×

Satish Kaushik Dies: जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन, अनुपम खेर ने दी भावुक श्रद्धांजलि

Satish Kaushik Dies: बॉलीवुड के मशहूर हास्य कलाकार सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका गुरूवार को निधन हो गया है। 67 वर्षीय कौशिक कि मृत्यु किन वजहों से हुई, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Krishna Chaudhary
Published on: 9 March 2023 2:18 AM GMT
Actor Satish Kaushik passed away
X

अभिनेता सतीश कौशिक का निधन: Photo Social Media

Satish Kaushik Dies: बॉलीवुड के मशहूर हास्य कलाकार सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका गुरूवार को निधन हो गया है। 67 वर्षीय कौशिक कि मृत्यु किन वजहों से हुई, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म इंडस्ट्री में उनके करीबी मित्रों में शुमार और साथ में कई फिल्में कर चुके अभिनेता अनुपम खेर ने उनके निधन की जानकारी दी है।

अनुपम खेर ने उन्हें याद करते हुए एक भावुक ट्वीट किया है। खेर अपनी एक तस्वीर सतीश कौशिक के साथ पोस्ट करते हुए लिखते हैं, जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति!

हरियाणा से निकलकर बॉलीवुड में बनाई पहचान

हरियाणा से आने वाले सतीश कौशिक ने साल 1983 में बॉलीवुड में कदम रखा। इससे पहले वह काफी समय थिएटर में काम कर बिता चुके थे। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए असली पहचान चार साल बाद मिस्टर इंडिया से मिली थी। उन्हें 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार का पुरस्कार मिला था।

1997 में आई चर्चित फिल्म दीवाना-मस्ताना में उनके द्वारा निभाए गए पप्पू पेजर के किरदार के लिए भी याद किया जाता है। सतीश इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इंमरजेंसी में काम कर रहे थे।

2 साल की उम्र में बेटे का हो गया था निधन

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1965 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हुआ था। स्कूली पढ़ाई-लिखाई के बाद उन्होंने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का सोचा और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में दाखिला लिया था। सतीश ने बॉलीवुड में एंट्री के दो साल बाद शादी की थी। उनके एक बेटे की मृत्यु 2 साल की उम्र में हो गई थी। बताया जाता है कि इस घटना के बाद वह काफी टूट गए थे। सतीश अपने पीछे परिवार में पत्नी शशि कौशिक, बेटी वंशिका और बेटे शानू कौशिक को छोड़ गए।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story