×

Kartik Aaryan करने जा रहे हैं शादी? एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Kartik Aaryan Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस बीच एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी शादी करने का मन बना लिया है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 18 Feb 2024 3:26 AM GMT
Kartik Aaryan Wedding
X

Kartik Aaryan Wedding (Image Credit: Social Media)

Kartik Aaryan Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) यंग लड़कियों के क्रश हैं। एक्टर की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। फैंस उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी क्यूटनेस पर भी फ़िदा रहते हैं। ऐसे में एक्टर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। फैंस हमेशा उनके रिलेशनशिप के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। इस बीच एक्टर ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल, एक्टर ने अपनी शादी को लेकर जानकारी दी है, तो आइए जानते हैं कब शादी करने जा रहे हैं कार्तिक आर्यन?

कार्तिक आर्यन करने जा रहे हैं शादी?

दरअसल, कुछ समय पहले तक कार्तिक आर्यन और सारा अली खान (Sara Ali Khan) के अफेयर की खूब चर्चा रह थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। ऐसे में फैंस इस बात को लेकर हमेशा उत्साहित रहते हैं कि आखिर कार्तिक आर्यन किसे डेट कर रहे हैं? अब इस बीच कार्तिक आर्यन ने अपने रिलेशनशिप को लेकर तो नहीं, लेकिन अपनी शादी को लेकर जरूर अपडेट दे दिया है। जी हां...कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी दो फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कार्तिक आर्यन ब्लैक ड्रेस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- 'मैं शादी के लिए तैयार हूं।' अब एक्टर की इस पोस्ट के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बहुत जल्द शादी करने वाले हैं।

किसे डेट कर रहे हैं कार्तिक आर्यन?

सारा अली खान संग ब्रेकअप के बाद कार्तिक आर्यन का नाम पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के साथ जोड़ा जा रहा है। खबरें हैं कि तारा और कार्तिक एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ समय पहले तारा सुतारिया और कार्तिक आर्यन को एक साथ बांद्रा के लॉस कवॉस रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों मीडिया की नजरों से बचते बचाते नजर आए थे। इससे पहले भी दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। हालांकि, दोनों की तरफ से इन खबरों पर अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।


इन फिल्मों में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

बहरहाल, अगर कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो ‘भूल भुलैया’ (Bhool Bhulaiyaa 3) के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion Release Date), ‘आशिकी 3’ और ‘कैप्टन इंडिया’ जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं, जिसकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि एक्टर को आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में देखा गया था। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी।


Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story