×

Kartik Aaryan: OMG! कार्तिक आर्यन के साथ हुआ बहुत बुरा, टेंशन में आए फैंस

Kartik Aaryan: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने फैंस के साथ एक ऐसी खबर शेयर की है, जिसे सुन उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 22 Sep 2023 10:48 AM GMT (Updated on: 22 Sep 2023 11:16 AM GMT)
Kartik Aaryan
X

Kartik Aaryan (Photo- Social Media)

Kartik Aaryan: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने फैंस के साथ एक ऐसी खबर शेयर की है, जिसे सुन उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। कार्तिक आर्यन द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई खबर से उनके फैंस टेंशन में आ गए हैं और यही उम्मीद कर रहें हैं कि सब कुछ सही हो। वैसे तो कार्तिक ने साफ-साफ नहीं बताया कि आखिरकार हुआ क्या है, लेकिन उनकी बात से तो यह साफ है कि उनके साथ कुछ बड़ा इंसीडेंट हुआ है।

कार्तिक आर्यन के पोस्ट ने फैंस को किया हैरान

हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं, वह अपने से जुड़ी हर डिटेल सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। वैसे इस समय कार्तिक आर्यन गणपति बप्पा की सेवा में व्यस्त हैं, जी हां!! कार्तिक आर्यन के घर गणपति बप्पा पधारे हैं, और बॉलीवुड सेलेब्स अभिनेता के घर बप्पा का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। जहां एक ओर कार्तिक आर्यन के घर जश्न का माहौल है, वहीं इसी बीच कार्तिक द्वारा शेयर किए लेटेस्ट पोस्ट ने उनके फैंस को निराश कर दिया है।


ऐसा क्या है कार्तिक आर्यन के उस पोस्ट में

कार्तिक आर्यन के लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो दरअसल उन्होंने एक नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है, "कुछ अलग ही इंसीडेंट हो गया आज तो। अभी भी उबरने की कोशिश कर रहा हूं। कल ही बता पाऊंगा क्या हुआ।" इसके साथ उन्होंने बेहद सैड वाला इमोजी भी बनाया है। कार्तिक के इस पोस्ट को देख फैंस और यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहें हैं। जहां कार्तिक के इस पोस्ट ने कुछ फैंस की धड़कने तेज कर दी हैं और वे टेंशन में आ गए हैं, वहीं नेटीजेंस का यह भी कहना है कि शायद कार्तिक अपने आने वाले प्रोजेक्ट के प्रमोशन के सिलसिले में ऐसा नाटक कर रहें हैं।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

कार्तिक का पोस्ट देख फैंस से कल का इंतजार नहीं हो रहा है। बहुत से लोग इस पोस्ट की वजह से कार्तिक के मजे भी ले रहें हैं। एक यूजर ने बेहद मजाकिया कमेंट कर लिखा है, "लगता है भाई ने iPhone 15 का एडवांस बुकिंग किया था, टाइम पर मिला नहीं था।" दूसरे ने लिखा, "बवासीर का टेस्ट करवाया है, रिपोर्ट कल मिलेगी।" वहीं बहुत से लोगों ने तो पहले से ही कयास लगा लिया है कि कार्तिक किसी ब्रांड का प्रमोशन कर रहे हैं। फिलहाल अभिनेता के फैंस के बीच काफी हलचल मच गई है, अब कल पता चल ही जाएगा कि आखिरकार कार्तिक के इस पोस्ट के पीछे का राज क्या है।



Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story