×

Kartik Aryan: लालबाग चा राजा के दर्शन करने पहुंचें कार्तिक आर्यन, फैंस के साथ साझा की झलक

Kartik Aaryan at Lal Baugh Cha Raja: पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। लालबाग चा राजा गणपति पंडाल मुंबई का सबसे प्रसिद्ध पंडाल है, जहां बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारे बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। वहीं अब कार्तिक आर्यन भी लालबाग चा राजा के दर्शन करने पहुंचें।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 19 Sep 2023 7:43 AM GMT
Kartik Aryan: लालबाग चा राजा के दर्शन करने पहुंचें कार्तिक आर्यन, फैंस के साथ साझा की झलक
X

Kartik Aaryan at Lal Baugh Cha Raja: पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। लोग अपने घरों में गणपति बप्पा का बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ स्वागत कर रहें हैं, पंडालों में भी गणपति का आगमन हो चुका है, बप्पा की पूजा अर्चना शुरू कर दी गई है। गणेश चतुर्थी का उत्सव हमारे मनोरंजन जगत के सितारे भी बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। इस त्योहार की रौनक महाराष्ट्र के मुंबई में काफी अधिक देखने को मिलती हैं। मुंबई की बात हो रही हो तो, सबसे पहले यहां के एक बहुत ही फेमस पंडाल का नाम ही सामने आता है, जिसका नाम लालबाग चा राजा है। लालबाग चा राजा गणपति पंडाल मुंबई का सबसे प्रसिद्ध पंडाल है, जहां बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारे बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। वहीं अब कार्तिक आर्यन भी लालबाग चा राजा के दर्शन करने पहुंचें।

कार्तिक आर्यन पहुंचें लालबाग चा राजा पंडाल

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन ने मंगलवार को यानी कि आज मुंबई के सबसे फेमस लाल बाग चा राजा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को भी लालबाग चा राजा का दर्शन करा दिया। कार्तिक आर्यन ने लालबाग चा राजा का दर्शन करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा है, "साल का सबसे खुशियों भरा दिन, गणपति बप्पा मोरया।"

कार्तिक आर्यन का दिखा ट्रेडिशनल अवतार

कार्तिक आर्यन ने तो अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तस्वीर शेयर ही की है, साथ ही पपराजी ने भी उन्हें पंडाल के बाहर स्पॉट किया। इस दौरान कार्तिक ट्रेडिशनल अवतार में नजर आएं, जिसे देख लड़कियां उनपर फ्लैट हो गईं हैं। कार्तिक आर्यन पिंक कलर का कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहने दिखे, इसके साथ उन्होंने स्लीपर पहना हुआ है। कार्तिक का यह सादगी भरा अंदाज देखते बन रहा था। कार्तिक ने बप्पा का आशीर्वाद लिया, वहीं अभिनेता को देख फैंस क्रेजी हो गए और उनके साथ एक सेल्फी लेने के लिए टूट पड़े। कार्तिक ने बड़ी ही विनम्रता से अपने कुछ फैंस संग सेल्फी भी खिचवाईं।









कार्तिक आर्यन वर्कफ्रंट

अभिनेता कार्तिक आर्यन के काम की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म "सत्यप्रेम की कथा" में नजर आए थे, जिसमें कियारा आडवाणी लीड रोल में थीं। वहीं अब इन दिनों वह अपनी फिल्म "चंदू चैंपियन" की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और अब खबरें हैं कि बहुत जल्द वह अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा उनके पास "भूल भुलैया 3" समेत कई और फिल्में भी हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story