×

हिंदी और मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता रमेश देव का हार्ट अटैक से 93 साल की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से बड़ी छाप छोड़ चुके अभिनेता रमेश देव का आज 93 साल की उम्र में निधन हो गया।

Bishwajeet Kumar
Published on: 2 Feb 2022 5:44 PM GMT
हिंदी और मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता रमेश देव का हार्ट अटैक से 93 साल की उम्र में निधन
X

अभिनेता रमेश देव (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

मुंबई: बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके बॉलीवुड के बड़े अभिनेता रमेश देव का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अभिनेता रमेश निधन अभी महज 4 दिन पहले ही अपना 93 वां जन्मदिन बनाया था। रमेश देव हिंदी भाषा के साथ मराठी भाषा में भी कई यादगार फिल्मों में अपना अभिनय बिखेर चुके हैं।


रमेश देव पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें मुंबई के धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उनके स्वास्थ्य में कोई बेहतर सुधार नहीं देखा गया। रमेश देव के हार्टअटैक की खबरें सामने आने के बाद से ही उनके सभी फैंस लगातार उनके स्वास्थ्य के बेहतर होने की कामना कर रहे थे लेकिन आज 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

रमेश देव ने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया था। मराठी फिल्मों में रमेश देव का नाम बहुत बड़ा माना जाता है। रमेश देव की पत्नी भी बॉलीवुड में और मराठी फिल्मों में काम करने वाली जानी मानी अभिनेत्री रही है। रमेश देव की पत्नी सीमा देव ने भी बॉलीवुड के हिंदी फिल्मों में बहुत से यादगार अभिनय अपने दर्शकों को दिखाया है।

वहीं रमेश देव के बेटे अभिनय देव और अजिंक्य देव भी बॉलीवुड में बहुत बड़े नाम माने जाते हैं। इनके बेटे बॉलीवुड में निर्देशक के तौर पर बहुत चर्चित है। रमेश देव ने अपना हिंदी फिल्मी करियर 'आरती' फिल्म से शुरू किया था। जिसके बाद रमेश देव ने सरस्वतीचंद्र, आप की कसम, मेरे सपने और आनंद जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। वहीं इन हिंदी फिल्मों के साथ रमेश देव ने मराठी की 'अंधा मांगता है एक दोला' फिल्म में अभिनय किया है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story