×

यरवडा जेल से रिहा हुए मुन्ना भाई, लेने पहुंचे राजकुमार हिरानी

Admin
Published on: 25 Feb 2016 9:26 AM GMT
यरवडा जेल से रिहा हुए मुन्ना भाई, लेने पहुंचे राजकुमार हिरानी
X

पुणे: 1993 के मुंबई बम धमाकों से जुड़े मामले में दोषी संजय दत्त गुरुवार को जेल से रिहा हो गए। अवैध हथियार रखने के केस में उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई थी। पुणे की यरवडा जेल में अधिकारियों ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया। जेल में अच्छे व्यवहार के चलते समय से पहले उनकी रिहाई हुई है। पत्नी मान्यता दत्त, फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने उन्हें जेल के बाहर रिसीव किया। उनकी रिहाई के खिलाफ कुछ लोगों ने जेल के बाहर प्रदर्शन भी किया। जेल से निकलने के बाद उन्होंने तिरंगे को सैल्यूट किया उसके बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर बप्पा से आशीर्वाद लिया।

राजकुमार हिरानी-संजय दत्त राजकुमार हिरानी-संजय दत्त

अपने जाहिर की खुशी

-राजकुमार हिरानी ने'संजय दत्त का साथ लंबे समय से रहा है। आगे भी बना रहेगा।'

-बहन प्रिया दत्त ने कहा '23 साल का संघर्ष अब खत्म हो गया। पिताजी होते तो राहत महसूस करते।'

-रिहा होने के बाद संजय दत्त ने कहा कि परिवार के सपोर्ट की वजह से जेल से बाहर हूं।

सिद्धिविनायक मंदिर में संजय-मान्यता सिद्धिविनायक मंदिर में संजय-मान्यता

क्यों हुई वक्त से पहले रिहाई

-जेल के बाहर प्रोस्टेट कर रहे लोगों ने कहा कि संजय की रिहाई की जांच होनी चाहिए।

-संजय को पांच साल की सजा मिली थी, लेकिन वक्त से पहले रिहा कर दिया गया।

-उनके अच्छे बिहेवियर के कारण उन्हें हर महीने सात दिन की छूट दी गयी है।

-उनकी सजा नवंबर में पूरी होनी थी लेकिन 7दिन की छूट से सजा 25 फरवरी को पूरी हुई।

- संजय कुछ फाइलें और 450 रूपए के साथ बाहर आए, जो उन्हें जेल में काम करने के एवज में मिले।

संजय दत्त- मान्यता संजय दत्त- मान्यता

क्यों गए थे जेल?

-मुंबई ब्लास्ट के बाद संजय को एके-47 रखने के केस में अरेस्ट किया गया था।

-संजय दत्त को टाडा की कोर्ट ने दोषी करार दिया। उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई।

-सुप्रीम कोर्ट ने भी सजा के खिलाफ उनकी अर्जी खारिज कर दिया था

-इसके बाद 21 मई, 2013 से पुणे की यरवदा जेल में गए।

-अच्छे बर्ताव के चलते उन्हें वक्त दिन पहले रिहा किया गया।

मान्यता दत्त- संजय दत्त मान्यता दत्त- संजय दत्त

घर में होगी वेलकम पार्टी

-घरवालों ने रिहाई की खुशी में संजय दत्त के लिए खास प्लानिंग की है।

-सूत्रों के मुताबिक दोस्त इस खुशी के पल में उनके साथ रहेंगे।

-इसमें अजय देवगन, अपूर्व लाखिया, राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा है।

-उम्मीद की जा रही है कि सलमान खान भी अपने दोस्त संजय को वेलकम करने पहुंच सकते हैं।

-संजय दत्त को चिकन तंदूरी बहुत पसंद है। इसी वजह से उनके लिए इस डिश को खासतौर से तैयार कराया जाएगा।

swdff

फिल्म निर्देशकों का इंतजार खत्म

-इंडस्ट्री के कई निर्माता-निर्देशक उनके साथ काम करने का इंतजार खत्म हो गया।

-ओ माई गॉड फेम उमेश शुक्ला भी उन्हें लेकर फिल्म बनाना चाहते है।

-निर्देशक इंद्र कुमार भी ‘धमाल’ की तीसरी कड़ी में संजय को लेना चाहते हैं।

-संजय की फिल्म निर्माण कंपनी की फिल्म भी इसी कड़ी में है।

-इसके अलावा संजय ‘हंसमुख पिघल गया’ के निर्माण से जुड़े हैं।

-संजय के दोस्त संजय गुप्ता भी उनके साथ काम करना चाहते हैं।

Admin

Admin

Next Story