TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Salman Khan के बारे में Sharman Joshi का चौंका देने वाला खुलासा

Sharman Joshi On Salman Khan: शरमन जोशी ने सलमान खान के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, आइए बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 20 Sep 2024 8:09 AM GMT
Sharman Joshi On Salman Khan
X

Sharman Joshi On Salman Khan

Sharman Joshi On Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी का करियर इन दिनों कुछ खास नहीं चल रहा है, पिछले काफी लंबे समय से वे एक हिट के लिए तरस रहें हैं। सालों बाद अब जाकर कहीं उनके हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है, जो बॉक्स ऑफिस पर यकीनन धमाल मचाएंगी। जी हां! शरमन जोशी की इस फिल्म का नाम "सिकंदर" है। सिकंदर फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लीड रोल में हैं। इन सबके बीच अब शरमन जोशी ने सलमान खान के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, आइए बताते हैं।

सलमान खान पर शरमन जोशी का बयान (Sharman Joshi On Salman Khan)

शरमन जोशी जब से सलमान खान की फिल्म "सिकंदर" का हिस्सा बनें हैं, तभी से वह सुर्खियों में आ गए हैं। अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू में शरमन जोशी ने यह खुलासा किया है कि उन्हें सलमान खान की फिल्म सिकंदर कैसे मिली। जी हां! शरमन जोशी की बात सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। शरमन जोशी ने अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि वे सलमान खान से एक पार्टी में मिले थे, जहां उन्होंने सलमान खान से अच्छी फिल्म ना मिलने और अपने स्ट्रगल के बारे में बातें की, इसके बाद सलमान खान ने जो कहा उसे सुन मैं शॉक्ड रह गया। सलमान खान ने कहा कि तू सिकंदर कर रहा है। सलमान खान की यह बात सुन शरमन जोशी शॉक्ड होने के साथ ही एक्साइटेड भी हो गए थे।

शरमन जोशी के इस खुलासे के बाद सलमान खान के फैंस एक बार फिर उन पर फिदा हो गए हैं। बता दें कि सलमान खान बहुत से लोगों के लिए मसीहा बन चुके हैं, कई एक्टर्स उनकी तारीफ करते नजर आते हैं। वहीं शरमन जोशी की ये बात सुन फैंस को भाईजान पर बहुत ही गर्व हो रहा है, वे भाईजान की तारीफ करने में जुट चुके हैं।


सिकंदर कब होगी रिलीज (Sikandar Movie Release Date)

सलमान खान की फिल्म सिकंदर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। फिल्म की शूटिंग अभी की जा रही है। सलमान खान के साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी, सत्यराज और प्रतीक बब्बर जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस कर रहें हैं, जबकि साजिद नाडियाडवाला फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story