×

Varun Dhawan: वरुण धवन के लिए क्यों खास था उनका ड्राइवर, जाने मनोज का धवन परिवार से क्या रिश्ता था

Varun Dhawan: वरुण धवन ने तड़के सुबह अपने ड्राइवर मनोज को खो दिया है। सोशल मीडिया पर अब उनका एक वीडियो मनोज के साथ वायरल हो रहा।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 19 Jan 2022 8:23 AM GMT
Varun Dhawan: वरुण धवन के लिए क्यों खास था उनका ड्राइवर, जाने मनोज का धवन परिवार से क्या रिश्ता था
X

Varun Dhawan : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan Video) के ड्राइवर मनोज साहू का 18 जनवरी को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें अभिनेता की टीम द्वारा लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कथित तौर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। मनोज एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए वरुण को बांद्रा के महबूब स्टूडियो लेकर जा रहे थें। तभी उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। वरुण अपने ड्राइवर के बहुत करीब थे और उनकी अचानक मौत से वह टूट गए हैं।

मनोज का वरुण के परिवार से था गहरा रिश्ता

दरअसल मनोज साहू धवन परिवार के साथ 26 साल से ज्यादा समय से थे। इसलिए वरुण (Varun Dhawan News) का उनके साथ गहरा संबंध बन गया था। अब वरुण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वरुण अपने ड्राइवर मनोज पर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में वरुण कह रहे हैं कि मनोज उनके लिए सबकुछ हैं। अभिनेता वरुण धवन का ये इमोशनल वीडियो एक इस्टाग्राम पेज ने शेयर किया है। वायरल वीडियो को वूम्पला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी किया है।



वरुण ने मीडियाकर्मीयों से मनोज का परिचय करवाया था

वायरल वीडियो में वरुण धवन (Varun Dhawan) कहते हैं, "मनोज मेरे जीवन में अंतिम 26 वर्ष से है।" वो मेरे लिए सबकुछ है। मेरे पास शब्द नहीं है अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए। लेकिन मैं बस इतना चाहता हूं कि लोग उसे उसकी बुद्धि, ह्यूमर और पैशन के लिए जानें। मैं हमेशा अभिभूत महसूस करता हूं कि आप मेरे जीवन में हैं मनोज दादा।" वायरल वीडियो में अभिनेता वरुण धवन मनोज साहू को प्यार से बुलाते हैं और सभी से उनका परिचय करवाते हैं। वरुण धवन के फैन्स उनके व्यवहार से हमेशा प्रसन्न रहते हैं लेकिन अभिनेता के इस एक्टिविटी को देखकर वो और भी खुशी महसूस कर रहे हैं। अभिनेता के फैन्स उनके व्यवहार के लिए वरुण पर गर्व महसूस करते हैं।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story