×

Varun Dhawan को बार-बार आ रही मरे हुए ड्राइवर की याद, इसीलिए उन्होंने अब किया ये काम

अभिनेता वरुण धवन के जीवन में उनसे जुड़े हर लोग उनके लिए बहुत मायने रखते हैं। ऐसे में अपने ड्राइवर के अकस्मात निधन से वो उबर नहीं पा रहे हैं।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 22 Jan 2022 5:20 AM GMT
Varun Dhavan
X

Varun Dhavan 

Varun Dhawan : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) को फिल्म इंडस्ट्री में सभी लोग बहुत प्यार करते हैं। वहीं दर्शकों के बीच भी उनकी एक अच्छी तस्वीर बनी हुई है। वरुण फिल्मों के साथ - साथ अपने व्यवहार से भी दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। वो दर्शकों के लिए एक अच्छे अभिनेता, घर में एक अच्छे बेटे, अपनी पत्नी नताशा दलाल के लिए एक अच्छे पति और सगे - संबंधियों के लिए एक अच्छे आदमी के रुप में जाने जाते हैं। वरुण के व्यवहार से उनके आसपास के सभी लोग प्रसन्न रहते हैं। यहां तक कि वो अपने घर के ड्राइवर से लेकर नौकरों तक के साथ एक जुड़ाव बनाकर रखते हैं। इसका एक नमूना हमें हाल ही देखने को मिला।

मनोज के परिवार वालों के सहारा बने वरुण धवन

जब वरुण धवन (Varun Dhawan) के ड्राइवर मनोज साहू का हार्ट अटैक से निधन हो गया। मनोज को जैसे ही हार्ट अटैक आया, वो अपनी टीम की मदद से उन्हें लीलावती अस्पताल ले गएं। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। इसके बाद सोशल मीडियो पर वरुण के फोटो की भरमार लग गई। हर कोई मनोज के साथ उनकी बॉन्डिंग देखने को इच्छुक था। मनोज के निधन के बाद वरुण एक मजबूत स्पोर्ट की तरह उनके परिवार के साथ खड़े रहें। मनोज के बेटे को चुप कराते हुए वरुण और उनके भाई रोहित धवन की एक फोटो भी वायरल हुई थी।

वरुण को दिवंगत ड्राइवर मनोज की याद आई

लेकिन अब अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) की एक और फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वरुण ने मनोज के प्रति अपना प्यार प्रदर्शित करते हुए एक इंस्टा स्टोरी लगाई है। जिसमें उन्हें रेत पर मनोज का नाम लिखते हुए देखा जा सकता है। वरुण ने रेत पर दिल बनाकर उसके अंदर लिखा, "मनोज भाई मिस यू सो मच।" इस तस्वीर में उनके साथ एक और व्यक्ति हैं, जो कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। फोटो तड़के सुबह की है। फोटो को देखकर यह कहा जा सकता है कि आज सुबह वरुण बीच पर गए थें। जहां उन्हें मनोज के प्रति प्यार समर्पित करने के लिए यह तरकीब सूझी।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story