Kajol Net Worth: पति अजय से संपत्ति के मामले में पीछे नहीं है काजोल, फिल्म के अलावा भी करती है कमाई

Kajol Net Worth In Rupees: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज अपना 50वॉ जन्मदिन मना रही हैं,चलिए जानते हैं काजोल कितनी करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 5 Aug 2024 5:54 AM GMT
Kajol Net Worth In Rupees
X

Kajol Net Worth (Image-Social Media) 

Kajol Net Worth: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और अजय देवगन (Ajay Devgn) की पत्नी काजोल देवगन आज अपना 50वॉ जन्मदिन (Kajol Birthday) मना रही हैं। Kajol ने अपने करियर में कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं। और आज भी उन्होंने काम करना बंद नहीं किया है। आने वाले समय में काजोल की कई सारी फिल्में रिलीज होने को तैयार है। जिनमें से एक फिल्म तो प्रभु देवा के साथ ही है। जिसका टीजर रिलीज किया जा चुका है। लेकिन आज हम काजोल की फिल्मों के बारे में नहीं काजोल की कुल संपत्ति के बारे में बात करने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं काजोल के पास कुल कितनी संपत्ति है।

काजोल कितनी अमीर हैं? (Kajol Net Worth In Rupees In Hindi)-

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपने करियर की शुरूआत बेखुदी फिल्म से की थी। जोकि साल 1992 में रिलीज हुई थी। इसके बाद Kajol ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। जिसमें दिलवाले दुल्हनियाँ ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, हम आपके दिल में रहते हैं इसके अलावा कई सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही है। अभी भी काजोल ने फिल्मों में काम करना बंद नहीं किया है। लेकिन अब काजोल ज्यादा फिल्में नहीं बनाती हैं। काजोल ने बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन संग शादी की है। काजोल और अजय देगवन के दो बच्चे हैं। एक बेटी और एक बेटा है।

Kajol काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। तो वहीं साइड बिजनेस से भी काफी कमाई करती हैं। फिल्मों के अलावा काजोल की कमाई का जरिया मॉडलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और उनका बिजनेस है। इसके अलावा काजोल समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं। बता दे कि काजोल Relief Projects India नाम से एक चैरिटबल ट्रस्ट चलाती हैं। जो नवजात और अनाथ बच्चों के लिए काम करता है।

इसके अलावा काजोल देवगन (Kajol Devgn) का खुद का एक मेकअप ब्रांड भी है। जिसका नाम Kay हैं। जिससे काजोल 1-2 करोड़ रूपए तक की कमाई करती हैं। तो वहीं Kajol एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 3 करोड़ और स्टेज शो के लिए 2-3 करोड़ रूपए तक की कमाई करती हैं। यदि हम काजोल की सलाना इनकम के बारे में बात करें तो काजोल की सलाना इनकम 25 करोड़ रूपए के करीब है। तो वहीं काजोल की कुल नेटवर्थ 250 करोड़ रूपए (Kajol Devgn Net Worth In Rupees) के करीब है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story